Happy Chhath Puja Nahaye Khay 2025 Wishes, Images Status: सूर्य देव की आराधना, छठ मईया का आशीर्वाद, इन खास संदेशों के साथ अपनों को भेजिए नहाय-खाय की शुभकामनाएं

Published by : Shivani Shah Updated At : 25 Oct 2025 9:09 AM

विज्ञापन

छठ नहाय-खाय

Happy Chhath Puja Nahaye Khay 2025 Wishes: आज कचर दिन तक चलने वाले महापर्व छठ का पहला दिन नहाय-खाय है. आज महिलाएं स्नान कर पूजा-पाठ कर कद्दू-भात और चनादाल को प्रसाद के रूप में तैयार करती हैं. ऐसे में इस पावन अवसर पर यदि आप अपने प्रियजनों को छठ पूजा नहाय खाय की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो आप यहां से भेज सकते हैं.

विज्ञापन

Happy Chhath Puja 2025 Nahaye Khay 2025 Wishes: बिहार-झारखंड का सबसे बड़े महापर्व छठ की शुरुआत आज 25 अक्टूबर से हो गई है. आज छठ महापर्व का पहला दिन नहाय-खाय है. नहाय-खाय के दिन व्रती नदी में स्नान कर पूजा-पाठ करती हैं और मिट्टी के चूल्हे पर सात्विक खाना बनाती हैं. नहाय-खाय के दिन कद्दू-भात बनाए जाते हैं. छठ गीत गाकर व्रती छठ की शुरुआत करती हैं. 4 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में व्रती 36 घंटों का निर्जला व्रत करती हैं और फिर चौथे दिन ऊषा अर्ध्य देकर अपना व्रत तोड़ती हैं. ऐसे में आज इस शुभ दिन पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजिए नहाय-खाय पर खास शुभकामना संदेश. इसके लिए हम आपके लिए लाएं हैं कुछ खास संदेश जो आप अपनों को भी भेज सकते हैं और अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं.

नहाय-खाय की शुभकामना

नहाय-खाय की शुभकामना |Happy Nahay Khay Wishes in Hindi

  • नहाय खाय से शुरू हुआ छठ का पावन पर्व,

सूर्य देव और छठी मईया का आशीर्वाद मिले हर घर पर.

नहाय-खाय की शुभकामना.

  • स्वच्छ मन, पवित्र तन और भक्ति का भाव,

छठ महापर्व का आज पहला पड़ाव,

नहाय खाय की शुभकामनाएं.

  • छठी मईया की कृपा से आपका जीवन

खुशियों और सफलता से भर जाए,

जय छठी मईया, नहाय खाय की हार्दिक बधाई.

  • नहाय खाय से शुरू हुआ छठ का पावन पर्व,

भक्ति और श्रद्धा का मन में हो सर्वस्व,

सूर्य देव दें आपको नई ऊर्जा और नई राह,

छठ मईया करें सबका कल्याण, यही है मेरी चाह.

  • छठ पूजा का ये पहला दिन,

भर दे जीवन में पवित्रता और आनंद की लहर,

नहाय खाय की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

नहाय-खाय की शुभकामना
  • सूरज की किरणें खिलें आपके आंगन में,

छठ मईया का बसेरा हो आपके जीवन में,

नहाय खाय के शुभ दिन पर यही है दुआ,

हर दिन आपका बीते खुशियों की धूप में.

  • पवित्र मन और निर्मल जल में नहाय,

छठ मईया का प्रेम से गुणगान गाएं,

आपका हर दिन हो उजियारा,

नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं.

  • जल में स्नान, तन की पवित्रता,

भोजन में सादगी, मन की श्रद्धा,

नहाय खाय का शुभ अवसर आया,

छठ मईया की कृपा से जीवन नया सवेरा लाया.

  • सूर्य की उपासना, जल की अराधना,

छठ पर्व है शुद्धता और साधना,

नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं.

  • भक्ति में लीन, मन में विश्वास,

छठ मईया करें सबका उद्धार,

नहाय खाय का पावन दिन लाए खुशियां हजार,

आपको और आपके परिवार को छठ पर्व की बधाई अपरंपार.

व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए नहाय-खाय शुभकामना स्टेटस | Happy Nahay Khay Status for WhatsApp, Instagram and Facebook (Hindi)

  • नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ का पावन पर्व, शुभता और भक्ति से भर जाए हर घर.
  • छठ मईया का आशीर्वाद सदा बना रहे, नहाय-खाय की हार्दिक शुभकामनाएं.
  • सूर्य देव की आराधना और छठ मईया का आशीष, यही है नहाय-खाय की सच्ची खुशी.
  • पवित्र मन, शुद्ध आहार, नहाय-खाय का है आज त्योहार.
  • छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से, सुख-समृद्धि आए आपके जीवन में हर राह से.
  • छठ मईया की कृपा से आपके जीवन में खुशियां भर जाएं, जय छठी मईया.
नहाय-खाय की शुभकामना
  • नहाय-खाय की शुभ बेला आई, भक्ति की रोशनी हर दिल में छाई.
  • स्वच्छ तन, पवित्र मन, यही है छठ का सच्चा धन. नहाय-खाय की शुभकामनाएं.
  • छठ पर्व की शुरुआत मंगलमय हो, सूर्य देव और छठी मईया आपका कल्याण करें.
  • नहाय-खाय की हार्दिक बधाई, छठ मईया सबको आशीर्वाद दें.

शारदा सिन्हा से लेकर पवन सिंह तक, छठ पर रील्स बनाने के लिए परफेक्ट हैं ये गीत

गोइठा से लेकर दउरा तक, छठ पूजा का सामान मंगवाएं ऑनलाइन, जानिए कहां से मिलेगी असली और भरोसेमंद सामग्री

छठ पूजा में बिहार जाने के लिए ट्रेन का कन्फर्म टिकट कैसे मिलेगा? जानिए सबसे असरदार ऑनलाइन ट्रिक्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola