छठ पूजा में बिहार जाने के लिए ट्रेन का कन्फर्म टिकट कैसे मिलेगा? जानिए सबसे असरदार ऑनलाइन ट्रिक्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Oct 2025 7:12 PM
छठ पूजा पर बिहार जाने का Confirm Ticket कैसे मिले? IRCTC की असली Online Tricks जानें
छठ पूजा ट्रेन टिकट: छठ पूजा में बिहार जाने वाली ट्रेन का कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा? जानिए IRCTC और ConfirmTkt की असली ऑनलाइन ट्रिक्स जिनसे पक्का टिकट मिलना आसान हो जाएगा
हर साल छठ पूजा के समय बिहार जाने वाली ट्रेनों (Indian Railways) में टिकट (छठ पूजा ट्रेन टिकट) पाना किसी युद्ध से कम नहीं होता. दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद और पंजाब जैसे शहरों से लाखों लोग अपने घर लौटते हैं. नतीजा, हर ट्रेन फुल और वेटिंग लिस्ट (Train Ticket Waiting List) आसमान पर. लेकिन चिंता मत कीजिए, कुछ भरोसेमंद और आसान ऑनलाइन ट्रिक्स से आप छठ पूजा के समय भी कन्फर्म टिकट पाने के चांस बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे
1. छठ पूजा ट्रेन टिकट सही समय पर बुक करें
IRCTC पर टिकट पाने का सबसे पहला नियम है- टाइमिंग पकड़ना
सामान्य टिकट (General Reservation) – 120 दिन पहले खुलता है
Tatkal AC टिकट – सुबह 10 बजे से
Tatkal Sleeper टिकट – सुबह 11 बजे से
बुकिंग के समय पहले से लॉगिन रहें और इंटरनेट तेज रखें. मोबाइल ऐप, IRCTC वेबसाइट से तेज चलता है.
2. स्पीड बढ़ाने के लिए Auto Fill टूल का इस्तेमाल करें
बुकिंग के समय नाम, उम्र, एड्रेस डालने में टाइम लग जाता है और टिकट हाथ से निकल जाता है. इसलिए पहले से Autofill टूल इस्तेमाल करें-
ConfirmTkt Autofill Extension (Chrome)
Magic Autofill (IRCTC)
ये टूल आपके डिटेल्स पहले से सेव कर लेते हैं ताकि सिर्फ BookNow पर क्लिक करना पड़े.
3. Alternate Route Strategy अपनाएं
सीधे रूट पर टिकट नहीं मिल रहा? तो थोड़ा घुमा-फिरा रास्ता अपनाएं. जैसे-
मुंबई – पटना नहीं मिल रहा तो मुंबई – आरा या मुंबई – बक्सर आजमाएं.
दिल्ली – गोरखपुर – छपरा या सूरत – वाराणसी – पटना जैसे रूट्स भी काम कर जाते हैं.
Intermediate स्टेशनों से टिकट कन्फर्म मिलने के चांस ज्यादा रहते हैं.
4. IRCTC + ConfirmTkt + Trainman का कॉम्बो
तीनों ऐप एक साथ चलाएं-
IRCTC: Booking के लिए
ConfirmTkt: Alternate route बताता है
Trainman: बताता है कि टिकट confirm होने के कितने प्रतिशत चांस हैं
अगर Trainman पर 80% से ऊपर दिख रहा है तो टिकट ले लीजिए- लगभग पक्का मिल जाएगा.
5. Premium Tatkal से बढ़ाएं मौका
थोड़ा महंगा है लेकिन सबसे पक्का तरीका यही है. Premium Tatkal में बहुत लिमिटेड सीट होती हैं, इसलिए फटाफट बुकिंग करें. ये भी सुबह 10 बजे (AC) और 11 बजे (Sleeper) खुलता है.
6. Vikalp Option जरूर चुनें
IRCTC की बुकिंग करते समय Vikalp ऑप्शन ऑन रखें. अगर आपकी चुनी हुई ट्रेन में टिकट confirm नहीं होता, तो IRCTC खुद आपको किसी दूसरी ट्रेन में कन्फर्म सीट दे देता है.
7. Festival Special Trains पर नजर रखें
हर साल छठ पूजा के पहले रेलवे Festival Special Trains चलाता है. ये ट्रेन्स खासकर पटना, दरभंगा, भागलपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर जैसी रूट्स पर चलायी जाती हैं. इनकी जानकारी आप NTES वेबसाइट या IRCTC के नोटिफिकेशन सेक्शन में पा सकते हैं.
8. Extra Tips
मंगलवार और बुधवार को टिकट मिलने के चांस थोड़ा बेहतर रहते हैं. पेमेंट के लिए UPI या Netbanking का इस्तेमाल करें- सबसे तेज होता है. Booking से पहले अपने IRCTC Wallet या UPI बैलेंस रेडी रखें. 9:55 AM से पहले लॉगिन रहिए, ताकि 10 बजे क्लिक करते ही बुकिंग हो जाए.
बढ़ जाएंगे टिकट कन्फर्म होने के चांस
अगर आप छठ पूजा पर बिहार जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ऊपर बताये गए आसान ट्रिक्स को फॉलो करें. सही टाइमिंग, तेज इंटरनेट और Alternate रूट अपनाने से आपका टिकट कन्फर्म होने के चांस काफी बढ़ जाते हैं. तो इस बार बिना वेटिंग लिस्ट के अपने घर में छठ मनाइए. जय छठी मइया…
DigiLocker से Demat और Mutual Fund अकाउंट कैसे लिंक करें? आसान स्टेप्स में जानिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










