Happy Bhai Dooj 2025 Wishes, Images, Status: भाई-बहन का रिश्ता है सबसे प्यारा, आज भाई दूज पर भेजिए ये प्यार भरे शुभकामना संदेश
Published by : Shivani Shah Updated At : 23 Oct 2025 5:52 AM
भाई दूज की शुभकामनाएं
Happy Bhai Dooj 2025 Wishes: भाई दूज का पर्व भाई और बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है. ऐसे में आज भाई दूज के शुभ अवसर पर अपने भाई-बहन को भेजिए ये प्यार भरी शुभकामनाएं.
Happy Bhai Dooj 2025 Wishes: आज यम द्वितीया यानी की भाई दूज है. रक्षाबंधन की तरह भाई दूज भी भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है. आज के दिन बहनें भगवान यमराज की पूजा कर अपने भाई माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए कामना करती हैं. भाई भी अपनी बहनों को खास गिफ्ट्स देते हैं. वहीं, आज कई ऐसे भी भाई या बहन होंगे, जो अपने भाई-बहन के साथ भाई दूज नहीं मना पा रहे होंगे. ऐसे में आज इस शुभ अवसर पर आप उन्हें भाई दूज की खास शुभकामना संदेश भेज अपना प्यार जता सकते हैं. यहां आपके लिए हम कुछ ऐसे भी दूज की शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिसे आप अपने भाई या बहन को भेज सकते हैं. साथ ही व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लगाने के लिए खास स्टेटस और कुछ इमेज. जिसे आप अपनों को भेज सकते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं.

भाई दूज की शुभकामनाएं | Happy Bhai Dooj Wishes in Hindi
- भाई दूज का त्यौहार है प्यारा,
बहन के स्नेह से सजा ये नजारा,
भाई के माथे पर तिलक सजे,
दुआओं में खुशियों का दीप जले.
हैप्पी भाई दूज.
- रिश्ता ये है प्यार का, कोई सौदेबाजी नहीं,
दिल से जुड़ी है ये डोर, कोई मजबूरी नहीं,
भाई दूज के इस पावन दिन पर,
बहन कहे बस यही तू सदा खुश रह, यही आरज़ू है मेरी.

- फूलों-सी महके तेरी जिंदगी,
सितारों-सी चमके तेरी राह,
भाई दूज के इस पावन दिन पर,
मिले तुझे खुशियां बेहिसाब.
- भाई दूज के इस पावन अवसर पर,
रिश्ता रहे सदा प्यार से भरा,
भगवान करे हम भाई-बहन की जोड़ी,
हमेशा यूं ही रहे हंसी और खुशियों से सजी.
यह भी पढ़ें: खुशियों और प्यार से भरा हो भाई दूज का त्योहार, इस शुभ मौके पर शेयर करें ये दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं

- मुस्कुराता रहे तू हर पल जिंदगी में,
तेरे चेहरे पर उदासी न आए कभी,
भाई दूज के इस पावन दिन पर,
बहना की दुआ है खुश रह तू सदा सभी
- भाई दूज है आज का दिन,
प्यार से भरा हर एक पल,
दुआ है मेरी बस इतनी,
खुश रहे तू सारा जीवन.
- तू मेरी हिम्मत, तू मेरा अभिमान,
तेरे जैसा नहीं कोई दूसरा जान,
भाई दूज पर बस यही कहना है,
तेरे बिना मेरा संसार वीरान.
- बहना मेरी तू है सबसे प्यारी,
तेरे बिना लगे ज़िंदगी भारी।
भाई दूज के इस पावन दिन पर,
तेरी खुशियों की मैं करता रखवाली.

- खिलखिलाती रहें आपकी मुस्कान,
मिले खुशियों का जहां,
भाई दूज पर दिल से है दुआ,
सफल हों आपके हर अरमान.
व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए हैप्पी भाई दूज स्टेटस | Happy Bhai Dooj Status for WhatsApp, Instagram and Facebook (Hindi)
- भाई-बहन का रिश्ता है सबसे प्यारा, यही रिश्ता है सबसे न्यारा. भाई दूज की ढेर सारी शुभकामनाएं.
- बहन का प्यार, भाई की शान, यही तो है भाई दूज का सम्मान. हैप्पी भाई दूज.
- प्यार का तिलक, दुआओं की मिठास, हैप्पी भाई दूज.
- बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं, भाई का साथ किसी वरदान से कम नहीं, हैप्पी भाई दूज.

- भाई-बहन का रिश्ता है सबसे खास, दूर रहकर भी दिलों में होती है मिठास. हैप्पी भाई दूज.
- तेरे बिना अधूरा है संसार, तेरी मुस्कान से ही है जीवन साकार. हैप्पी भाई दूज.
- तिलक किया, मिठाई खिलाई, दुआ है मेरी, तेरी जिंदगी हो हर रंग में रंगाई. हैप्पी भाई दूज.
यह भी पढ़ें: भाई दूज पर भाई को खुश करने के लिए तैयार करें ये देसी थाली, जानिए 5 आसान रेसिपी
यह भी पढ़ें: भाई दूज पर बहन के लिए भूल गए गिफ्ट? 15 मिनट में घर मंगाएं ये बजट गैजेट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










