Bhai Dooj Gift Ideas Last Minute: भाई दूज पर बहन के लिए भूल गए गिफ्ट? 15 मिनट में घर मंगाएं ये बजट गैजेट्स

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Oct 2025 1:04 PM

विज्ञापन

Last Minute Gift Ideas: भाई दूज पर बहन के लिए ये बेस्ट गिफ्ट आइडियाज, घर बैठे अभी मंगाएं

Bhai Dooj Gift Ideas Last Minute: भाई दूज पर अगर अब तक बहन के लिए गिफ्ट नहीं लिया है तो टेंशन छोड़िए! ये रहे कुछ बजट फ्रेंडली गैजेट गिफ्ट आइडियाज जिन्हें आप मिनटों में घर मंगवा सकते हैं.

विज्ञापन

Bhai Dooj Gift Ideas Last Minute: भाई दूज का त्योहार प्यार और साथ का प्रतीक होता है. लेकिन कई बार व्यस्तता में हम अपनी बहन के लिए गिफ्ट लेना भूल जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है! आज हम आपके लिए लाये हैं लास्ट मिनट गिफ्ट आइडियाज, जो मिनटों में डिलीवर हो सकते हैं, वो भी बजट में!

1. ब्लूटूथ ईयरबड्स – म्यूजिक लवर्स के लिए परफेक्ट गिफ्ट

अगर आपकी बहन को गाने सुनना पसंद है तो ब्लूटूथ ईयरबड्स से बढ़िया गिफ्ट कुछ नहीं हो सकता. आजकल ₹799 से ₹1,499 तक के शानदार ईयरबड्स Blinkit, Zepto और Amazon Now जैसे प्लैटफॉर्म्स पर तुरंत डिलीवर हो जाते हैं.

2. स्मार्टवॉच – स्टाइल और फिटनेस दोनों साथ

एक ट्रेंडी स्मार्टवॉच बहन के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. Noise, boAt और Fire-Boltt जैसी कंपनियों की वॉचेज ₹1,200 से शुरू होती हैं और मिनटों में घर पहुंच जाती हैं. इसमें हेल्थ ट्रैकिंग, स्टेप काउंट और नोटिफिकेशन अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

3. पावर बैंक – हमेशा ऑन रहने वालों के लिए बेस्ट

अगर आपकी बहन हमेशा फोन पर रहती है या यात्रा करती है, तो पावर बैंक उसके काम आएगा.Redmi और Ambrane जैसे ब्रांड्स के 10,000mAh पावर बैंक ₹999 से शुरू हैं और क्विक डिलीवरी में मिल सकते हैं.

4. स्मार्ट LED लाइट या लैंप – रूम में दें खूबसूरती का टच

रात में पढ़ाई करने वाली या सजावट पसंद करने वाली बहन के लिए स्मार्ट LED लाइट या मिनी लैंप एक शानदार गिफ्ट है. ये ₹500 से ₹800 तक के आते हैं और मिनटों में डिलीवर हो सकते हैं.

5. वायरलेस माउस या कीबोर्ड – वर्किंग बहन के लिए बेस्ट चॉइस

अगर आपकी बहन लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करती है तो वायरलेस माउस या कीबोर्ड एक उपयोगी और प्यारा गिफ्ट रहेगा. Logitech और Portronics जैसे ब्रांड्स के ऑप्शन Blinkit और Flipkart Minutes पर मिल जाते हैं.

बजट फ्रेंडली, क्यूट और इंस्टेंट डिलीवरी

तो भाई दूज पर अगर आप अपनी बहन के लिए गिफ्ट लेना भूल गए हैं, तो चिंता मत कीजिए. ऊपर दिये गए ये सभी गैजेट्स बजट फ्रेंडली, क्यूट और इंस्टेंट डिलीवरी के साथ आते हैं. बस ऐप खोलिए और 15 मिनट में गिफ्ट घर पर मंगवा लीजिए- बहन खुश होगी और त्योहार सफल हो जाएगा.

WhatsApp ला रहा नया फीचर! अब Unknown नंबर से नहीं आएंगे परेशान करने वाले मैसेज

SanDisk Creator Phone SSD: सिर्फ क्रिएटर्स ही नहीं, आम यूजर्स के लिए भी शानदार

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola