GPS ऑफ होने पर भी गूगल पकड़ लेता है आपकी लोकेशन, जानिए ट्रैकिंग से बचने की सेटिंग्स

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Dec 2025 12:55 PM

विज्ञापन

GPS Off Google Location Tracking: लोकेशन छिपाना मुश्किल, गूगल के पास है हर ट्रिक

GPS Off Google Location Tracking: जीपीएस ऑफ करने पर भी गूगल वाई-फाई, ब्लूटूथ और मोबाइल टावर से लोकेशन ट्रैक करता है. जानें प्राइवेसी बचाने के आसान तरीके

विज्ञापन

GPS Off Google Location Tracking: स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर मानते हैं कि जीपीएस ऑफ करने से उनकी लोकेशन छिप जाती है. लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. गूगल कई और तरीकों से आपकी मौजूदगी का अंदाजा लगा लेता है और यह प्रक्रिया इतनी सटीक होती है कि बिना जीपीएस भी आपका इलाका पहचान लिया जाता है.

वाई-फाई और ब्लूटूथ से खुलते राज

फोन लगातार आसपास के वाई-फाई राउटर और ब्लूटूथ बीकन को स्कैन करता रहता है. गूगल के पास इन नेटवर्क्स का विशाल डेटाबेस है. जैसे ही आपका डिवाइस कोई सिग्नल पकड़ता है, गूगल उसे अपने रिकॉर्ड से मिलाकर लोकेशन का अनुमान लगा लेता है. कई बार यह इतना सटीक होता है कि बिल्डिंग तक पहचान हो जाती है.

मोबाइल टावर से होती है ट्रैकिंग

आपका फोन नेटवर्क से जुड़े रहने के लिए लगातार मोबाइल टावर से बात करता है. गूगल इन टावरों के बीच सिग्नल की दूरी और टाइमिंग को मापकर आपकी स्थिति का नक्शा बना लेता है. इसे ‘ट्रायएंगुलेशन’ कहा जाता है और यह तकनीक जीपीएस कमजोर होने पर भी काम करती है.

आईपी एड्रेस भी देता लोकेशन हिंट

हर इंटरनेट डिवाइस को एक आईपी एड्रेस मिलता है. यह एड्रेस आपके शहर या रीजन की जानकारी देता है. गूगल जब इसे वाई-फाई और टावर डेटा के साथ जोड़ता है तो लोकेशन और भी साफ हो जाती है.

प्राइवेसी बचाने के उपाय

अगर आप चाहते हैं कि गूगल आपकी मूवमेंट कम से कम ट्रैक करे तो सेटिंग्स में जाकर लोकेशन हिस्ट्री बंद करें. एंड्रॉयड में मौजूद ‘गूगल लोकेशन एक्युरेसी’ फीचर को ऑफ करें ताकि वाई-फाई और ब्लूटूथ से लोकेशन न निकाली जा सके. साथ ही ऐप्स की परमिशन चेक करें और केवल जरूरत पड़ने पर ही लोकेशन ऐक्सेस दें.

XYZ Left the Group: यह ट्रिक लगाएंगे तो आपके WhatsApp ग्रुप छोड़ने पर किसी को कानोंकान नहीं होगी खबर

दो साल बाद फोन की बैटरी क्यों ढीली पड़ जाती है? जानिए असली वजहें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola