गूगल ने पेश किया Gemini 2.5 Pro का नया I/O वर्जन, कोडिंग और डिजाइन में मिला जबरदस्त अपग्रेड
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 May 2025 1:41 PM
Google Gemini 2.5 Pro Launched
गूगल ने Gemini 2.5 Pro का नया I/O प्रीव्यू वर्जन लॉन्च किया है, जो वेब डिजाइन और कोडिंग में पहले से तेज, स्मार्ट और भरोसेमंद है. जानें इसके खास फीचर्स हिंदी में.
गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट Gemini का नया वर्जन Gemini 2.5 Pro (I/O प्रीव्यू) के तौर पर पेश कर दिया है. यह अपडेट खासतौर पर डेवलपर्स के लिए लॉन्च किया गया है ताकि वे गूगल I/O इवेंट से पहले ही इसकी क्षमताओं का लाभ उठा सकें.
क्या है Gemini 2.5 Pro की खासियत?
बेहतर कोडिंग क्षमता: यह वर्जन वेबसाइट डिजाइन और फ्रंट-एंड कोडिंग में काफी आगे माना जा रहा है. CSS जैसी जटिल भाषाओं को भी यह मॉडल अच्छी तरह समझकर बेहतर आउटपुट दे सकता है.
वीडियो से कोड जनरेशन: Gemini 2.5 Pro अब वीडियो देखकर भी कोड बना सकता है. इसकी सटीकता 84.8% आंकी गई है, जो इसे इस क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचाती है.
डेवलपर्स का नया साथी: Replit और Cognition जैसी AI कंपनियों ने इसे अनुभवी डेवलपर की तरह कार्यक्षम बताया है. WebDev Arena Leaderboard पर यह मॉडल फिलहाल पहले स्थान पर है.
यह भी पढ़ें: OpenAI बनाना चाहती है दुनिया के लिए एक ‘ब्रेन’, CEO सैम ऑल्टमैन ने कह दी बड़ी बात
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आया Perplexity AI, अब चैट के बीच में ही करें स्मार्ट सर्च और फैक्ट चेक!
कैसे देगा डेवलपर्स को फायदा?
गूगल के मुताबिक, यह नया AI टूल कम समय में ज्यादा असरदार ऐप्स और वेबसाइट्स बनाने में मदद करेगा. उदाहरण के तौर पर, नया डिक्टेशन ऐप खुद से बटन, एनिमेशन और डिजाइन तैयार कर सकता है – यानी डेवलपर्स को अब कम कोड में ज्यादा विजुअली आकर्षक नतीजे मिल सकते हैं.
गूगल का दावा है कि Gemini 2.5 Pro डेवलपर्स के लिए नए इनोवेशन के रास्ते खोल रहा है, और AI तकनीक के साथ काम करने का तरीका ही बदल रहा है.
यह भी पढ़ें: 17 डॉक्टर हुए फेल, ChatGPT ने सुलझाया 4 साल के बच्चे की बीमारी का रहस्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










