WhatsApp पर आया Perplexity AI, अब चैट के बीच में ही करें स्मार्ट सर्च और फैक्ट चेक!

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 May 2025 10:24 AM

विज्ञापन

Perplexity AI ChatGPT

Perplexity AI WhatsApp: परप्लेक्सिटी एआई अब व्हॉट्सऐप पर लॉन्च हो चुका है. जानिए कैसे यह एआई असिस्टेंट चैट के दौरान ही स्मार्ट सर्च और रीयल टाइम जानकारी उपलब्ध कराएगा.

विज्ञापन

Perplexity AI WhatsApp Integration: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में तेजी से उभरता नाम Perplexity AI अब WhatsApp पर लॉन्च हो चुका है. यह कदम न सिर्फ AI को आम यूजर्स के और करीब लाता है, बल्कि स्मार्ट सर्च को पूरी तरह से एक नया अनुभव देने वाला है.

क्या है Perplexity AI?

Perplexity एक AI-संचालित सर्च असिस्टेंट है जो पारंपरिक सर्च इंजन से बिल्कुल अलग काम करता है. यह आपको सीधे, सिंथेसाइज किए हुए जवाब देता है, जो विश्वसनीय स्रोतों से जुड़े होते हैं. यानी, न सिर्फ जवाब मिलता है, बल्कि आप चाहें तो संबंधित लिंक से पूरा फैक्ट भी चेक कर सकते हैं.

WhatsApp पर Perplexity कैसे काम करता है?

अब यूजर WhatsApp के भीतर ही, बिना ऐप बदले, Perplexity AI से सवाल पूछ सकते हैं और सेकंडों में जवाब पा सकते हैं. उदाहरण के लिए, किसी न्यूज की सच्चाई जाननी हो? चैट में ही टाइप करें. किसी ट्रेंडिंग टॉपिक पर जानकारी चाहिए? बस एक सवाल पूछिए. किसी शब्द या टर्म का अर्थ या बैकग्राउंड समझना हो? तुरंत जवाब मिलेगा.

यह भी पढ़ें: ChatGPT की मदद से बंदे ने कम कराया ऑटो का किराया, AI को रिक्शावाले से कन्नड़ में करनी पड़ी चिक-चिक, बेंगलुरु का है मामला

यह भी पढ़ें: 17 डॉक्टर हुए फेल, ChatGPT ने सुलझाया 4 साल के बच्चे की बीमारी का रहस्य

यह भी पढ़ें: ChatGPT से “Please” और “Thank You” बोलना कितना महंगा पड़ता है OpenAI को?

यह भी पढ़ें: AI वाली लड़की ने उड़ाए होश! डेटिंग ऐप पर 2 घंटे में 2700+ लड़कों ने किया प्यार का इजहार

इससे फायदा क्या होगा?

बार-बार गूगल खोलने की जरूरत नहीं

चैट के दौरान रीयल टाइम फैक्ट चेकिंग

एजुकेशनल या जॉब ग्रुप्स में तुरंत जानकारी शेयर करने की सुविधा.

ग्लोबल यूजर्स के लिए बड़ा कदम

Perplexity AI का कहना है कि ये फीचर सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रहेगा. इसका मकसद है दुनिया भर के WhatsApp यूज़र्स को conversational AI का अनुभव देना.

यह ट्रेंड उन बदलावों की ओर इशारा करता है जहां टेक्नोलॉजी अब ऐप्स या वेबसाइट तक सीमित नहीं, बल्कि हमारे रोजमर्रा के डिजिटल स्पेस में घुल-मिल रही है.

Perplexity को ChatGPT और Gemini से अलग क्या बनाता है?

यह भी पढ़ें: Meta AI का धमाका! ChatGPT को टक्कर देने आया नया स्टैंडअलोन ऐप, जानें क्या है खास

यह भी पढ़ें: देश में पहली AI टीचर की एंट्री! सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही ‘ईको’

यह भी पढ़ें: Sarvam AI: भारत का पहला AI मॉडल बनाएगी यह स्टार्टअप, सरकार से मिली 200 करोड़ रुपये की मदद

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola