₹12000 सस्ता मिल रहा Google Pixel 9, यहां मिल रहा तगड़ा बैंक डिस्काउंट, ऐसे उठाएं मौके का फायदा
Published by : Shivani Shah Updated At : 25 Jun 2025 1:00 PM
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल में गूगल पिक्सल 9 पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
Google Pixel 9 पर धमाकेदार ऑफर मिल रहा है. जिससे 79,999 रुपये में लॉन्च हुए इस फोन को आप 12 हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं. यहां जानिए कहां मिल रहा ये बढ़िया ऑफर और कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा.
Google Pixel स्मार्टफोन के कैमरे का हर कोई फैन है. कई स्मार्टफोन यूजर्स इस बढ़िया कैमरा क्वालिटी वाले फोन को खरीदना भी चाहते हैं. लेकिन महंगे होने के कारण इसे नहीं खरीद पाते. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो फिर अपके लिए खुशखबरी है. आप Google के Pixel 9 को सस्ते में खरीद सकते हैं. जी हां, Google Pixel 9 पर कंपनी धमाकेदार ऑफर दे रही है. जिसमें आपको मिलेगा 12 हजार रुपये का डिस्काउंट. तो चलिए जानते हैं कहां चल रही है ये धांसू डील.
यह भी पढ़ें: Redmi A4 5G का नया 6GB RAM वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, कीमत खुश कर देगी
यहां मिल रहा डिस्काउंट
ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर Google Pixel 9 के 12GB+256GB वेरियंट पर 6% का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे 79,999 रुपये में लॉन्च हुए Google Pixel 9 की कीमत घटकर 74,999 रुपये हो गई है. इसके अलावा Google Pixel 9 पर आपको UPI और बैंक ऑफर के तहत 7000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. जिससे आप इस फोन को 67,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं, इस मॉडल पर फ्लिपकार्ट 50,150 रुपये तक का अधिकतम एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. जिससे आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर सस्ते में इस मॉडल को खरीद सकते हैं. हालांकि, ध्यान रहे आपके पुराने फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए. उसके बाद ही आपको एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिलेगा.
Google Pixel 9 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Google Pixel 9 में 60Hz-120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.3‑इंच का Actua OLED डिस्प्ले दी गई है. डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्टेड है.
कैमरा: Google Pixel 9 के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप है. जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और Super Res Zoom 8× सपोर्ट के साथ 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है. वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए 10.5MP कैमरा है.
प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Google Pixel 9 में Titan M2 सिक्योरिटी को‑प्रोसेसर सपोर्ट के साथ Google Tensor G4 चिपसेट दिया गया है, जो Android 14 OS पर काम करेगा.
बैटरी: 45W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ Google Pixel 9 में 4700mAh बैटरी है.
यह भी पढ़ें: 58,750 रुपये सस्ता हुआ iPhone 16 Pro, यहां है धाकड़ डील, लगाएं मौके पर चौका
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 5 लॉन्च डेट फिक्स! क्या ये बन पाएगा बेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










