OnePlus Nord 5 लॉन्च डेट फिक्स! क्या ये बन पाएगा बेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Jun 2025 12:27 PM
OnePlus New Launch 2025
OnePlus New Launch 2025: वनप्लस 8 जुलाई को भारत में Nord 5 और Nord CE 5 लॉन्च करेगा. इवेंट में OnePlus Buds 4, Pad Lite और नई स्मार्टवॉच सहित कुल 5 प्रोडक्ट्स पेश होंगे. जानें सभी डिवाइसेज के फीचर्स, संभावित कीमत और लॉन्च से जुड़ी हर अहम जानकारी, गेमिंग से लेकर बैटरी और चार्जिंग तक का पूरा डिटेल.
OnePlus New Launch 2025: वनप्लस (OnePlus) ने अपने आगामी समर लॉन्च इवेंट (OnePlus Summer Launch Event) की तारीख का ऐलान कर दिया है, जिसमें कंपनी नॉर्ड 5 सीरीज सहित कुल 5 नए प्रोडक्ट्स पेश करेगी. यह मेगा इवेंट 8 जुलाई 2025 को भारत और यूरोप में एक साथ आयोजित होगा. भारतीय समयानुसार यह इवेंट दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जबकि यूरोप में सुबह 10:30 बजे (CEST) इसका आयोजन होगा.
OnePlus New Launch 2025: क्या-क्या होगा लॉन्च?
OnePlus द्वारा जारी किये गए टीजर में जो प्रोडक्ट्स सामने आए हैं, उनमें शामिल हैं:
OnePlus Nord 5
OnePlus Nord CE 5
OnePlusBuds 4 (TWS Earbuds)
OnePlusPadLite (टैबलेट)
नई One Plu sWatch वर्जन
भारतीय मार्केट में OnePlus Nord 5, Nord CE 5, और OnePlus Buds 4 लॉन्च किए जाएंगे, जबकि टैबलेट और स्मार्टवॉच यूरोपीय मार्केट में पहले आएंगे.
30 हजार की रेंज में इन फोन्स ने मचा रखी है तबाही, OnePlus और Motorola जैसे ब्रांड्स भी है शामिल
40 हजार से कम में मिल जाएंगे ये टॉप 5 बजट स्मार्टफोन्स, लिस्ट में एक से बढ़ कर एक नाम शामिल
OnePlus Nord 5: गेमिंग के लिए बनी मशीन
OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस देने में सक्षम है. हालांकि Gen 4 मार्केट में आ चुका है, लेकिन Gen 3 अब भी गेमिंग के लिए बेस्ट माना जा रहा है.
OnePlus Nord 5: मुख्य फीचर्स
144 FPS तक का गेमिंग सपोर्ट (BGMI, COD Mobile)
पावरफुल वेंटीलेशन और वेपर कूलिंग टेक्नोलॉजी
डुअल रियर कैमरा सेटअप
5000mAh तक की बैटरी
80W फास्ट चार्जिंग

OnePlus Buds 4 और Bullets Z3: ऑडियो एक्सपीरियंस होगा धमाकेदार
नए OnePlus Buds 4 को भी इसी इवेंट में लॉन्च किया जाएगा. ये ईयरबड्स बेहतर बैटरी लाइफ और नॉइजकैंसलेशन जैसी प्रीमियम फीचर्स के साथ आएंगे. इसके अलावा, OnePlus Bullets WirelessZ3 को 19 जून को लॉन्च किया जाएगा. यह प्रोडक्ट भारत में ‘Make in India’ पहल के तहत Optiemus Electronics द्वारा बनाया गया है.
कीमत और उपलब्धता
OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 की कीमत भारत में ₹30,000 से कम रखी जा सकती है, ताकि ये मिड-रेंज सेगमेंट में रियलमी, iQOO और Xiaomi जैसे ब्रांड्स को टक्कर दे सकें.
₹25,000 के अंदर मिल रहे ये 5 शानदार स्मार्टफोन, फीचर्स देख आप भी कहेंगे- पैसा वसूल
Vivo T3 Pro 5G की कीमत में ₹5,500 की बड़ी कटौती, Flipkart पर जानें नया ऑफर और खरीदने का पूरा तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










