चाहिए नया सिम? तो बेस्ट है BSNL का 1 रुपये वाला स्कीम, नए यूजर्स को मिलेगी 30 दिन की वैलिडिटी और 2GB डेटा हर दिन
Published by : Shivani Shah Updated At : 22 Oct 2025 8:30 AM
बीएसएनएल 1 रुपये प्लान ऑफर
BSNL 4G SIM at 1 Rs Offer: अगर आप अपने लिए सेकेंडरी सिम लेने की सोच रहे हैं, या फिर अपने घर के लिए नया सिम लेना चाहते हैं, तो फिर आप BSNL के 1 रुपये ऑफर प्लान का फायदा उठा सकते हैं. इस ऑफर के तहत कंपनी आपको सिर्फ 1 रुपये में BSNL का नया 4G सिम देगी. जिसमें आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. चेक करिए डिटेल्स.
BSNL 4G SIM at 1 Rs Offer: अगर आप अपने या घर वालों के लिए नया सिम लेना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए BSNL अच्छा ऑप्शन रहेगा. क्योंकि, BSNL ने दिवाली के मौके पर खास नए यूजर्स के लिए 1 रुपये वाला दिवाली बोनांजा ऑफर लॉन्च किया है. जिससे आपको BSNL का नया 4G सिम सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा. इतना ही नहीं, इस 1 रुपये में आपको कई सारे बेनिफिट्स भी मिलेंगे. दरअसल, हाल ही मेंम BSNL ने देश भर में अपनी 4G सर्विस की शुरुआत की है. ऐसे में नए ग्राहकों को BSNL से जोड़ने के लिए कंपनी आए दिन कई सारे प्लान्स और ऑफर्स लेकर आ रही है. इन्हीं प्लान्स में BSNL का 1 रुपये वाला ऑफर भी शामिल है. लेकिन ध्यान रहे ये ऑफर लिमिटेड टाइम तक के लिए ही है. ऐसे में यहां जानिए इस ऑफर के बारे में डिटेल्स में.
क्या है BSNL का 1 रुपये वाला ऑफर?
BSNL ने नए ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला ऑफ़र पेश किया है. इस ऑफर के तहत नए यूजर्स को कंपनी 1 रुपये में BSNL का नया 4G सिम दे रही है. इतना ही नहीं, सिम के एक्टिव होते ही यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा यूजर्स को मिलेगा. यानी कि 1 रुपये में पूरे महीने अनलिमिटेड बात से लेकर आप सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग का मजा ले सकते हैं.
कैसे उठाएं BSNL के इस ऑफर का लाभ?
BSNL Diwali Bonanza ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको बस अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर जाना होगा. सेंटर में आपको अपना आधार कार्ड दिखा कर जरूरी KYC पूरी करनी होगी. इसके बाद आपसे चार्ज के तौर पर सिर्फ 1 रुपये की फीस ली जाएगी और फिर आपको BSNL का नया 4G सिम मिल जाएगा.
कब तक है ऑफर?
BSNL ने अपने दिवाली बोनांजा स्कीम ऑफर को 15 अक्टूबर से शुरू किया है. वहीं, इस ऑफर की लास्ट डेट 15 नवंबर है.
किन यूजर्स को मिलेगा इस ऑफर का फायदा?
BSNL के ये दिवाली बोनांजा स्कीम ऑफर सिर्फ नए यूजर्स के लिए है. यानी कि अगर आपने अब तक BSNL सिम नहीं लिया है, तो फिर आप ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.
BSNL का यह प्लान चलेगा पूरे 11 महीने, सस्ते में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और 24GB डेटा
BSNL ने पेश किया खास Silver Jubilee प्लान, डेली 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










