Flipkart Black vs VIP vs Plus में बेहतर कौन? BBD Sale में आउट ऑफ स्टॉक होने से पहले अभी बुक करें फेवरेट प्रॉडक्ट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Sep 2025 2:40 PM
Flipkart Black vs VIP vs Plus: कौन-सा प्लान है आपके लिए बेस्ट?
Flipkart Black vs VIP vs Plus: ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने ब्लैक, वीआईपी और प्लस सदस्यता योजनाएं लॉन्च की हैं. फेस्टिव सीजन सेल शुरू होने से पहले जानिए इनकी कीमत, फायदे और आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प कौन-सा है
Flipkart Black vs VIP vs Plus Membership Plans: फेस्टिव सीजन की सेल शुरू होने से ठीक पहले, ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने अपने मेंबरशिप प्लान्स में बड़ा बदलाव करते हुए नया प्रीमियम प्लान Flipkart Black लॉन्च किया है. अब ग्राहकों के पास तीन विकल्प हैं – Black, VIP और Plus. हर प्लान की कीमत और फायदे अलग हैं, जिससे यूजर्स अपनी खरीदारी की आदतों के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं. आइए जानते हैं इन तीनों प्लान्स की खासियतें और कौन-सा आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा.
Flipkart Black: प्रीमियम प्लान जिसमें YouTube भी फ्री
- कीमत: ₹1,499 प्रति वर्ष (लॉन्च ऑफर में ₹990)
- सबसे बड़ा फायदा: 1 साल का YouTube Premium सब्सक्रिप्शन (₹1,490 की वैल्यू)
- शॉपिंग बेनिफिट्स:
- हर ऑर्डर पर 5% SuperCoins (₹100 तक)
- महीने में अधिकतम 800 SuperCoins कमाने का मौका
- SuperCoins से पेमेंट करने पर अतिरिक्त 5% छूट (₹1,000 तक)
- अन्य फायदे:
- सेल्स में जल्दी एक्सेस
- प्रीमियम गैजेट्स पर एक्सक्लूसिव डील्स
- 24×7 प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट
- Cleartrip पर ₹1 में फ्लाइट कैंसिल/रिशेड्यूल सुविधा
- ध्यान दें: यह सब्सक्रिप्शन नॉन-रिफंडेबल है और कैंसल नहीं किया जा सकता.
Flipkart VIP: मिड-रेंज प्लान, शॉपिंग और ट्रैवल दोनों में फायदा
- कीमत: ₹799 प्रति वर्ष
- शॉपिंग बेनिफिट्स:
- हर ऑर्डर पर 5% SuperCoins (₹100 तक)
- ₹10,000 से ऊपर की खरीदारी पर अतिरिक्त 25 SuperCoins
- ट्रैवल फायदे:
- Cleartrip पर होटल डिस्काउंट
- ₹1 में फ्लाइट कैंसिल/रिशेड्यूल
- अप्रैल 2025 से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर भी SuperCoins मिलेंगे
- सेल बेनिफिट्स: Big Billion Days जैसी सेल्स में Hero Bank कार्ड से पेमेंट पर 15% इंस्टेंट डिस्काउंट
Flipkart Plus: फ्री में मिलने वाला बेसिक रिवॉर्ड प्रोग्राम
- कीमत: फ्री (योग्यता आधारित)
- Plus: साल में 4 ऑर्डर
- Plus Premium: साल में 8 ऑर्डर
- फायदे:
- SuperCoins कमाने का मौका
- सेल्स में जल्दी एक्सेस
- चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर बेहतर डील्स और डिस्काउंट
- Plus Premium में ज्यादा SuperCoins और बेहतर ऑफर्स
किसे चुनें?
- Flipkart Black उन यूजर्स के लिए है जो शॉपिंग के साथ-साथ एंटरटेनमेंट और ट्रैवल में भी प्रीमियम अनुभव चाहते हैं
- VIP उन ग्राहकों के लिए उपयुक्त है जो नियमित रूप से खरीदारी करते हैं और ट्रैवल बेनिफिट्स का लाभ उठाना चाहते हैं
- Plus occasional shoppers के लिए है जो बिना किसी शुल्क के बेसिक फायदे लेना चाहते हैं.
Flipkart Big Billion Days Sale 2025: ₹10,000 से कम में मिल रहे हैं ये दमदार स्मार्टफोन्स
₹15,000 के अंदर बेस्ट 5G स्मार्टफोन, Flipkart BBD सेल में धमाकेदार ऑफर्स
30000 है बजट? तो Flipkart Big Billion Days Sale में ये स्मार्टफोन बनेंगे बेस्ट डील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










