ePaper

Flipkart BBD Sale की लास्ट डेट हो गई अनाउंस, खत्म होने से पहले लपक लें ये ऑफर्स

Updated at : 30 Sep 2025 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days Sale

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल

अगर आप अब तक Flipkart BBD Sale से शॉपिंग करने की सोच ही रहे हैं, तो जल्दी करिए. वरना सस्ते में प्रॉडक्ट्स खरीदने का मौका हाथ से निकल जाएगा. दरअसल, फ्लिपकार्ट ने अपने सेल की लास्ट डेट का ऐलान कर दिया है. जिससे अब आपके पास शॉपिंग करने के लिए सिर्फ 2 ही दिन बचे हैं.

विज्ञापन

अगर आप भी सेल में शॉपिंग करने के शौकीन हैं, तो फिर जल्दी करिए. क्योंकि, Flipkart BBD Sale 2 दिनों में खत्म होने वाले हैं. जी हां, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर सेल के लास्ट डेट का ऐलान कर दिया है. फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बिलियन डेज सेल अब आखिरी पड़ाव पर है. 23 सितंबर से शुरू हुए इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर एसी, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, गैजेट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर भारी भरकम छूट मिल रही है.

कब खत्म हो रही है सेल

फ्लिपकार्ट ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें कंपनी ने बिग बिलियन डेज सेल के लास्ट डेट का ऐलान किया है. पोस्ट के अनुसार, फ्लिपकार्ट की ये सेल 2 अक्टूबर को खत्म हो रही है. नवरात्रि से शुरू हुआ ये सेल नवरात्रि के अंतिम दिन ही खत्म हो रही है. यानी कि सेल से सस्ते में सामान खरीदने के लिए यूजर्स के पास अब बस 2 दिन का ही समय है.

बैंक ऑफर्स

बैंक डिस्काउंट और ऑफर्स कि बात करें तो, Flipkart Big Billion Days Sale में Axis और ICICI बैंक कार्ड पर 10% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा कंपनी एक्सचेंज ऑफर, EMI पर ऑफर, कुछ प्रॉडक्ट्स पर Nno-Cost EMI और Flipkart Pay Later जैसी सुविधाएं भी ग्राहकों को दे रही है. व

Smartphones पर मिल रही है बेस्ट डील्स

फ्लिपकार्ट इस सेल में iPhone 16, Samsung Galaxy S24 Ultra से लेकर Realme, POCO, Motorola, Oppo, Nothing और Vivo के स्मार्टफोन्स पर बढ़िया डील्स मिल रही है. ऐसे में आप इस सेल में इन कंपनियों के प्रीमियम स्मार्टफोन्स को बैंक डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीद सकते हैं. इसके अलावा इस सेल में स्मार्ट टीवी पर 60% तक की छूट मिल रही है. ऐसे में आप 4K UHD 43 इंच के स्मार्ट टीवी को 16,749 रुपये, 55 इंच के टीवी को 26,490 रुपये और 65 इंच के टीवी को 51 हजार की शुरुआती कीमत से खरीद सकते हैं. साथ ही इस सेल में एडवांस्ड लैपटॉप्स, फ्रिज, एसी और अन्य प्रॉडक्ट्स पर भी अच्छी-खासी छूट दी जा रही है.

Samsung Galaxy S24 FE ₹30,000 सस्ता, जानें फीचर्स और Flipkart Sale ऑफर्स

हेल्दी कुकिंग हुई सस्ती, Flipkart BBD Sale में Air Fryer पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola