Elon Musk ने काम और आराम के घंटे पर क्या बात कही है?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Jan 2025 11:04 AM
Elon Musk
Elon Musk on Work Life Balance: एलन मस्क का मानना है कि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्क लाइफ बैलेंस को भी महत्व देना जरूरी है.
Elon Musk on Work Life Balance: एलन मस्क और वर्क लाइफ बैलेंस पर उनकी राय हमेशा चर्चा में रही है. हाल ही में, एलएनटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने हफ्ते में 90 घंटे काम करने की वकालत की, जिससे वर्क लाइफ बैलेंस पर एक नयी बहस शुरू हो गई. मस्क, जो SpaceX और Tesla जैसी कंपनियों के मालिक हैं, पहले भी इस मुद्दे पर अपनी राय दे चुके हैं.
कोविड के दौरान कही थी ऑफिस में 40 घंटे काम करने की बात
कोविड महामारी के दौरान, मस्क का एक ईमेल वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि टेस्ला को दिवालिया होने से बचाने के लिए कर्मचारियों को ऑफिस में 40 घंटे काम करना चाहिए. इस बयान पर सोशल मीडिया पर आलोचना हुई, लेकिन मस्क ने इसे टेस्ला की स्थिति को सुधारने के लिए कहा था.
सफल होने के लिए हफ्ते में 80 से 100 घंटे करना चाहिए काम
मस्क का मानना है कि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है. उन्होंने कर्मचारियों से एक बार फिर कहा था कि अगर उन्हें सफल होना है तो उन्हें हफ्ते में 80 से 100 घंटे काम करना चाहिए. हालांकि, इसके साथ ही मस्क ने यह भी स्पष्ट किया था कि वर्क लाइफ बैलेंस को भी महत्व देना चाहिए.
6 घंटे की नींद भी जरूरी, वरना ऑफिस में रहते हुए भी नहीं कर पाएंगे काम
एलन मस्क ने बताया था कि हमें कम से कम 6 घंटे की नींद हर रोज पूरी करनी चाहिए, क्योंकि नींद की कमी से उत्पादकता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. उनका कहना है कि अगर नींद पूरी नहीं होगी, तो आप ऑफिस में रहते हुए भी काम नहीं कर पाएंगे.
काम के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखना जरूरी
मस्क के इस दृष्टिकोण में एक स्पष्ट संदेश है कि सफलता के लिए मेहनत और समर्पण जरूरी है, लेकिन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए. उनका यह विचार वर्क लाइफ बैलेंस पर एक नयी सोच प्रस्तुत करता है, जिसमें काम के साथ-साथ अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी होता है.
Who Is Elon Musk: तकनीक को हथियार बनाकर एलन मस्क कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










