Elon Musk को पसंद नहीं आया Google का AI टूल Gemini, कर दिया ऐसा कमेंट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Feb 2024 2:13 PM

विज्ञापन

Elon Musk On Google AI Tool - एलन मस्क ने जेमिनी चैटबॉट की एआई इमेज जेनरेशन के लिए गूगल की आलोचना करते हुए इसे पागल और सभ्यता विरोधी कह दिया है.

विज्ञापन

Elon Musk Comment On Google : दुनिया के सबसे बड़े अमीरों में शामिल टेक टायकून एलन मस्क (Elon Musk) ने गूगल के जेमिनी एआई चैटबॉट (Gemini AI Chatbot) के टेक्स्ट-टू-इमेज जेनरेशन फीचर (Text To Image Generation Feature) की आलोचना की है.

पिछले कुछ समय से देश और दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई की जमकर चर्चा हो रही है. अमेरिकी कंपनी OpenAI ने चैटबॉट सर्विस ChapGPT को लॉन्च कर के लोगों का काम काफी हद तक आसान कर दिया है. इस नये तरीके के इंटरनेट सर्च सर्विस का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है. इसकी देखा-देखी गूगल ने भी एआई टेक्नोलॉजी वाली चैटबॉट सर्विस Gemini AI को पेश किया, लेकिन इसके कुछ फीचर्स विवादों के घेरे में आ गए हैं. Elon Musk ला रहे GMail का विकल्प XMail

आपको बता दें कि टेक जाएंट गूगल ने हाल ही में अपने एआई टूल बार्ड (Google Bard) को नये अवतार में पेश किया है. कुछ तकनीकी खामियों की वजह से गूगल ने जेमिनी के इमेज जेनरेशन क्रिएशन को रोकने का ऐलान किया है. कंपनी ने कहा है कि मौजूदा वर्जन में कुछ खामियां हैं और जल्द ही इसका एक उन्नत संस्करण जारी किया जाएगा.

गूगल जेमिनी के टेक्स्ट-टू-इमेज जेनरेशन फीचर में खामी आने और उसे रोकने के फैसले के बाद एलन मस्क ने गूगल पर अलग ही लेवल की टिप्पणी कर डाली है. एलन मस्क ने गूगल को पागल और सभ्यता विरोधी तक कह डाला है. मस्क ने अपने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा- मुझे खुशी है कि गूगल ने अपनी एआई इमेज जेनरेशन में भूमिका निभाई, क्योंकि इससे उनकी पागल नस्लवादी, सभ्यता-विरोधी प्रोग्रामिंग सभी के लिए स्पष्ट हो गई. X को डेटिंग ऐप बनाएंगे Elon Musk, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर आयेंगे डिजिटल बैंक वाले भी फीचर्स

1. एलन मस्क ने गूगल की किस एआई तकनीक की आलोचना की?

एलन मस्क ने गूगल के जेमिनी एआई चैटबॉट के टेक्स्ट-टू-इमेज जेनरेशन फीचर की आलोचना की है.

2. गूगल ने जेमिनी एआई के इमेज जेनरेशन फीचर को क्यों रोका?

गूगल ने कुछ तकनीकी खामियों के कारण जेमिनी के इमेज जेनरेशन फीचर को रोकने का ऐलान किया है और एक उन्नत संस्करण लाने की योजना बनाई है.

3. एलन मस्क ने गूगल के बारे में क्या टिप्पणी की?

एलन मस्क ने गूगल को “पागल” और “सभ्यता-विरोधी” कहा, यह कहते हुए कि इससे उनकी प्रोग्रामिंग की समस्या स्पष्ट हो गई.

4. गूगल का नया एआई टूल क्या है?

गूगल का नया एआई टूल “बार्ड” (Google Bard) है, जिसे नए अवतार में पेश किया गया है.

5. कौन सी कंपनी ने चैटबॉट सर्विस ChatGPT लॉन्च की?

चैटबॉट सर्विस ChatGPT को अमेरिकी कंपनी OpenAI ने लॉन्च किया है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola