ePaper

Hartalika Teej Mehndi Design: इस हरतालिका तीज हाथों पर लगाएं शगुन वाली AI मेहंदी डिजाइन

Updated at : 20 Aug 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
AI Mehndi Design for Hartalika Teej

एआई से बने खास मेहंदी डिजाइन

Hartalika Teej Mehndi Design: अगर आप भी इस हरतालिका तीज पर अपने हाथों को मेहंदी से सजाना चाहती हैं, तो इस बार ट्राई करें AI से बने खास मेहंदी डिजाइन.

विज्ञापन

Hartalika Teej Mehndi Design: सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का पर्व बेहद खास होता है. इस साल तीज का पर्व 26 अगस्त को पड़ रहा है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. हरतालिका तीज पर खास महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं. महिलाओं के इन सोलह शृंगार में सबसे खास मेहंदी होती है. इस दिन के लिए खास महिलाएं दुल्हन की तरह अपने हाथों को मेहंदी से सजाती हैं. ऐसे में आप भी हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं और हाथों में मेहंदी रचाने के लिए डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो क्यों न इस बार आप कुछ अलग AI से बने डिजाइन ट्राई करें? परंपरा और तकनीक से मिलकर बने ये मेहंदी डिजाइन आपके लुक को और भी निखार देंगे. साथ ही आपकी मेहंदी सबसे हटकर दिखेगी. देखिए AI से बने कुछ मेहंदी डिजाइन्स.

Shiv parvati ai mehndi design

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन | Full Hand Mehndi Design

कई महिलाएं इस साल पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी. ऐसे में वे अपने हाथों में भर-भर कर मेहंदी रचाना चाहेंगी. अगर आप भी अपने हाथों में भर कर मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं.

Full hand mehndi design

दूल्हा-दूल्हन मेहंदी डिजाइन | Dulha-Dulhan Mehndi Design

हरतालिका तीज पति की लंबी उम्र के लिए रखी जाती है. ऐसे में आप अपने हाथों में सिर्फ पति का नाम लिखने की जगह दूल्हा-दुलहन मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. ये डिजाइन बनाने में भी आसान होते हैं और जल्दी बन भी जाते हैं. इससे आपके हाथ न ज्यादा भरे हुए दिखेंगे और न ही खाली. साथ ही इससे आपका लुक भी काफी सुंदर हो जाएगा.

Dulha-dulhan mehndi design

दुल्हन मेहंदी डिजाइन | Dulhan Mehndi Design

हरतालिका तीज पर आप अपने हाथों में दुल्हन वाली डिजाइन की मेहंदी भी ट्राई कर सकती हैं. इससे आपके खूबसूरत दिखेंगे. ये डिजाइन दिखने में जितने सुंदर हैं उतने ही बनाने में आसान भी होते हैं.

Dulhan mehndi design

सिंपल मेहंदी डिजाइन | Simple Mehndi Design

सिंपल में भी कई मेहंदी डिजाइन अच्छी लगती हैं. अप भी इस हरतालिका तीज सिंपल मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं तो फिर इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं.

Simple mehndi design

मंडला मेहंदी डिजाइन | Mandala Mehndi Design

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं हैं कि आप तीज के लिए भारी डिजाइन लगा पाएं, तो फिर आप ये मंडला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. ये मंडला डिजाइन ज्यादा ट्रेंड में हैं और आसान भी है. ये जल्दी आपके हाथों पर लग भी जाएंगे.

Mandala mehndi design

कमल फुल मेहंदी डिजाइन | Lotus Mehndi Design

अगर आप सिंपल में मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो फिर कमल फुल के डिजाइन वाली मेहंदी अच्छी रहेगी. इसे न तो लगाने में ज्यादा समय लगेगा और न ही आपका हाथ खाली दिखेगा.

Lotus mehndi design

मोर मेहंदी डिजाइन | Peacock Mehndi Design

मोर डिजाइन वाली मेहंदी भी काफी ट्रेंड कर रही है. ऐसे में आप भी इस हरतालिका तीज पर मोर डिजाइन वाली मेहंदी ट्राई कर सकती हैं.

Peacock mehndi design

Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज पर लगाएं इस तरह की मेहंदी, खूब मिलेगा पति का प्यार

Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज पर लगाएं दुल्हन जैसी मेहंदी, आसान और खूबसूरत डिजाइन्स के साथ

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola