Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज पर लगाएं इस तरह की मेहंदी, बहुत ही आसान है ये डिजाइन
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Aug 2025 7:49 PM
तीज के लिए मेहंदी डिजाइन.
Hartalika Teej Mehndi Design : इस हरतालिका तीज अपने पति के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर रचाकर दीजिए प्यार भरा तोहफा. जानिए आसान, सुंदर और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन जो हर पत्नी के दिल को भा रही है.
Hartalika Teej 2025 Mehndi Design : हरतालिका तीज सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि पति-पत्नी के अटूट रिश्ते का पर्व है. इस खास दिन पर अगर आप कुछ अलग करना चाहती हैं तो क्यों न इस बार पति के नाम की मेहंदी लगाकर अपना प्यार उनको जताएं.

यह सिर्फ ट्रेंडिंग ही नहीं है बल्कि आपके रिश्ते को और भी खास बना सकता है. इस तीज पर अगर आप मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं, तो कुछ आसान और सुंदर डिजाइन से इसे यादगार बना सकते हैं. ये डिजाइन न सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे बल्कि त्योहार की खुशियों को दोगुना कर देंगे.

पति और पत्नी के प्यार को दर्शाने के लिये इन मेहंदी डिजाइन को एक बार जरुर ट्राय करें और अपने हाथों को दें खूबसूरत लुक. पति खूब तारीफ करेंगे.

कलाई के चारों ओर इस तरह के डिजाइन बनवाएं. आप इसे छोटे डॉट्स, लाइनों या छोटे फूलों से घेर सकते हैं. इससे ये और ज्यादा आकर्षक नजर आने लगेगा.

पति के नाम के पहले अक्षर को अपने हाथ में लिखवाएं. इससे पति भी खुश हो जाएंगे और आपके हाथों की सुंदरता बहुत अधिक बढ़ जाएगी. खास बात यह है कि पति के नाम के पहले लेटर को हथेली के बीच में लिखें.

हरतालिका तीज कब है (Hartalika Teej Date)
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 25 अगस्त दोपहर 12:34 बजे से शुरू होकर 26 अगस्त दोपहर 1:54 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के आधार पर हरतालिका तीज का पर्व मंगलवार, 26 अगस्त को मनाया जाएगा. यह तीज का खास अवसर महिलाओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










