AI Janmashtami Mehndi Design: 5 मिनट में हाथों पर लगाएं कान्हा वाली मेहंदी डिजाइन, हाथ दिखेंगे खूबसूरत
Published by : Shivani Shah Updated At : 16 Aug 2025 3:47 PM
Janmashtami Mehndi Design
AI Janmashtami Mehndi Design: कल जन्माष्टमी है. ऐसे में महिलाएं आज रात अपने हाथों को मेहंदी से सजायेंगी. ऐसे में इस जन्माष्टमी आप अपने हाथों पर रचाएं AI वाली मेहंदी डिजाइन. जिसे लगाने के बाद आपके हाथ सबसे अलग और खूबसूरत दिखेंगे. यहां देखिए यूनिक मेहंदी डिजाइन.
AI Janmashtami Mehndi Design: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी कल 16 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाने वाला है. इस दिन भगवान कृष्ण के बाल गोपाल रूप यानी लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए लोग अपने घर को सजाते हैं, कान्हा जी की झकियां बनती हैं. जन्माष्टमी के दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं. खासकर महिलाएं ट्रेडीशनल कपड़ें पहनकर सज-संवर कर रहती है. अब पर्व-त्योहार कोई भी हो महिलाएं मेहंदी लगाना नहीं भूलती. ऐसे में अगर आप भी जन्माष्टमी पर अपने हाथों को मेहंदी से सजाना चाहती हैं, तो फिर आपके लिए लाए हैं हम AI से बनाए हुए कुछ यूनिक डिजाइन. जिससे आपके हाथ सबसे अलग और सुंदर दिखेंगे.

कान्हा मेहंदी डिजाइन | Krishna Mehndi Design
जन्माष्टमी के अवसर पर आप अपने हाथों पर कान्हा मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं. कान्हा की तस्वीर के साथ फूल-पत्तियां, लाइंस-डॉटस और कई तरह के एलीमेंट्स से अपनी हथेली को सजा सकती हैं.


गोलाकार मेहंदी डिजाइन | Circular Mehndi Design
अगर आपके पास ज्यादा हेवी मेहंदी डिजाइन लगाने का समय नहीं है, तो फिर आप आसान सा गोलाकार मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं. आजकल ये डिजाइन काफी ट्रेंड में भी है. साथ ही ये जल्दी बन भी जाते हैं.

हथेली मेहंदी डिजाइन | Palm Mehndi Design
अगर आपको बस अपनी हथेली में डिजाइन लगानी है, तो फिर आप इं डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं. ये आसान भी हैं और जल्दी भी बन जाएंगे.

मोर डिजाइन | Peacock Mehndi Design
हथेली पर मोर डिजाइन भी काफी सुंदर लगते हैं. ऐसे में जन्माष्टमी पर आप अपने हाथों में मोर वाली मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं.


यह भी पढ़ें: Sawan Mehndi Design: सावन, तीज, रक्षाबंधन… हर मौके पर जंचेगी ये स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन, देखें जरूर
यह भी पढ़ें: सगाई पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, अंगूठी नहीं हाथों पर होगी ‘होने वाले पति’ की नजर
यह भी पढ़ें: AI Mehndi Design: इस वेडिंग सीजन ट्राई करें ये AI मेहंदी डिजाइंस, नहीं हटेगी किसी की नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










