बारिश में भीग गया फोन? तो घबराएं नहीं बस तुरंत कर लें ये काम, बच जाएगा आपका कीमती मोबाइल
Smartphone Tips
Smartphone Tips: बारिश का मौसम आ गया है. ऐसे में बारिश में बाहर निकलने ज्यादा डर स्मार्टफोन के भीगने का होता है. क्योंकि, बारिश का पानी फोन में चला जाए तो फोन खराब हो सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि बारिश में फोन भीग जाए तो क्या करना चाहिये.
Smartphone Tips: भारत में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. हर जगह झमाझम बारिश शुरू हो गई है. ऐसे में एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिल रही है तो वहीं बारिश में घर से निकलना भी एक मुसीबत से कम नहीं है. बारिश के पानी में खुद के भीगने से ज्यादा डर तो स्मार्टफोन के भीगने का रहता है. अगर बारिश के पानी में स्मार्टफोन भीग गया तो फिर बड़ी दिक्कत हो जाएगी. कई लोग ऐसी स्थिति में कई गलतियां भी कर देते हैं, जिससे उनका फोन ठीक होने की जगह खराब हो जाता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर स्मार्टफोन बारिश के पानी में भीग जाए तो क्या करना सही रहेगा.
यह भी पढ़ें: बारिश में भीगे फोन को चावल में रखना पड़ जाएगा महंगा, जानिए क्या करें और क्या नहीं
तुरंत करें ये काम
- अगर आपका फोन बारिश में भीग जाए तो तुरंत उसे स्विच ऑफ कर दें.
- फोन से तुंरत सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकाल दें.
- फोन से पानी को पोंछने के लिए हमेशा सूती कपड़े का इस्तेमाल करें.
- अगर घर में सिलिका जेल है, तो उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे फोन जल्दी सुख जाएगा.
- इसके अलावा फोन को जल्दी सुखाने के लिए उसे पंखे के सामने रख दें.
न करें ये काम
- बारिश में फोन भीग जाए तो उसे हड़बड़ा कर ऑन करने की गलती न करें. इससे शॉर्ट-सर्किट हो सकता है.
- फोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचें. इससे फोन के इंटर्नल पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं.
- भीगे फोन को तुरंत चार्ज पर न लगाएं.
- भीगे फोन को सुखाने के लिए उसे झटके नहीं वरना पानी अंदर के पार्ट्स में जा सकता है.
यह भी पढ़ें: रांची की बारिश में भीगने से बचाएगा आपका स्मार्टफोन, ये Settings बनेंगे आपका सुरक्षा कवच
यह भी पढ़ें: मौसम की चाहिए पल-पल की जानकारी! ये ऐप्स आएंगे काम, बारिश हो या आंधी, तुरंत कर देंगे अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










