Gemini Navratri AI image: सिर्फ लाल-पीली साड़ी ही क्यों? इस नवरात्रि AI से बनाइए धांसू घाघरा-चोली पोर्ट्रेट्स
Published by : Ankit Anand Updated At : 23 Sep 2025 1:34 PM
Gemini Navratri AI image
Gemini Navratri AI image: 3D मॉडल और फिल्मी अंदाज में बनाई गई साड़ी लुक वाली फोटोज का ट्रेंड खत्म भी हुआ था कि इंटरनेट पर अब लोग AI का इस्तेमाल करके अपनी सेल्फी को खास नवरात्रि पोर्ट्रेट्स में बदल रहे हैं. अगर आप भी चाहें तो अपनी खोटो को आसानी से बदल सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
Gemini Navratri AI image: कुछ महीने पहले सबके ऊपर Ghibli स्टाइल वाली तस्वीरें का घुमार चढ़ा था. इसके बाद इंटरनेट पर 3D मॉडल और फिल्मी अंदाज में बनाई गई साड़ी लुक वाली फोटोज का सैलाब आया. ये तीनों ही इमेजेज काफी ट्रेंड में रही. अब जैसे ही नवरात्रि का त्योहार शुरू हुआ है, सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. काफी लोग अपनी नार्मल सेल्फी वाली फोटो को AI की मदद से नवरात्रि पोर्ट्रेट्स में बदल रहे हैं. अगर आप भी चाहें तो चुटकी बजाते ही अपनी नार्मल सी सेल्फी को नवरात्रि पोर्ट्रेट्स में बदल सकते हैं. आइए जानते है कैसे.
इस तरह की फोटो बनाने के लिए आपको Google Gemini के Nano Banana मॉडल का यूज करना होगा. इस AI टूल से आप अपनी तस्वीरों को इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक, कढ़ाईदार कुर्ते या फिर ट्रेडिशनल घाघरा-चोली जैसे आउटफिट्स में बदल सकते हैं.
फॉलो करें ये प्रोसेस
- सबसे पहले Google Gemini ऐप या वेबसाइट पर जाएं.
- फिर वहां से Nano Banana इमेज जनरेशन मॉडल को सेलेक्ट कर लें.
- अब अपनी हाई क्वालिटी वाली सेल्फी अपलोड कर दें.
- इसके बाद नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट टाइप या कॉपी करके पेस्ट कर दें और बस सेंड बटन दबा दें.
ये प्रॉम्प्ट्स इस्तेमाल करें
- Transform me dancing in the middle of a Garba night. I’m holding colorful dandiya sticks, wearing a Ghagra-Choli with mirror work and embroidery. Glittering lights and a dancing group in the background. Her face reflects joy and energy.
- Show me in a royal avatar. Wearing a deep blue or emerald green embroidered Ghagra-Choli, heavy jewelry, and a maang tikka on her forehead. Holding gold-embellished dandiya sticks. The background is a temple courtyard, marigold flowers, and diyas.”
- Transform me into a glamorous portrait of a Navratri goddess. Festive makeup, glowing skin, bold eyeliner, and shimmery eyeshadow. An embroidered blouse is visible near the neck. Diyas and twinkling lights are in the background. Confidence and happiness are reflected on my face.
इन प्रॉम्प्ट्स को डालते ही कुछ ही सेकंड में आपकी नवरात्री लुक वाली फोटो बनकर तैयार हो जाएगी. अगर आप चाहें तो फोटो का रंग, कपड़े, बैकग्राउंड या एक्सेसरीज आराम से बदल सकते हैं, बस प्रॉम्प्ट में अपनी पसंद के हिसाब से लिखकर बदलाव कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: रेट्रो साड़ी इमेज हुआ पुराना! अब Gemini Nano Banana से बनाएं ‘Hug My Younger Self’ फोटो, लिखें ये प्रॉम्प्ट
यह भी पढ़ें: Nano Banana AI 3D Statue Prompt: चंद सेकंड में आप भी बना सकते हैं अपना स्टैच्यू, बस लिखें ये छोटा-सा प्रॉम्प्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










