CBSE कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025: मार्कशीट कहां और कैसे डाउनलोड करें?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 May 2025 1:27 PM
CBSE Results 2025
CBSE Results 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025 जल्द घोषित होंगे. जानें मार्कशीट डाउनलोड करने के आधिकारिक तरीके और प्लेटफॉर्म्स.
CBSE Results 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित (CBSE 12th Result OUT) कर दिये हैं और 10वीं के परिणाम (CBSE 12th Result Date Time) थोड़ी देर में आनेवाले हैं. करीब 42 लाख छात्र इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए हैं और अब अपने डिजिटल मार्कशीट्स का इंतजार कर रहे हैं (CBSE 10th 12th Results 2025).
CBSE परिणाम 2025: कहां और कैसे देखें?
CBSE ने छात्रों की सुविधा के लिए कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर परिणाम उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है:
- मुख्य वेबसाइट: cbse.gov.in
- रिजल्ट पोर्टल: results.cbse.nic.in
- डिजिलॉकर: digilocker.gov.in
- UMANG ऐप: web.umang.gov.in
- SMS और IVRS: अपने क्षेत्र के STD कोड के साथ 24300699 पर कॉल करके.
इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट्स और प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं, जो उच्च शिक्षा और सरकारी नौकरियों के लिए मान्य होंगे.
सुरक्षित और प्रमाणिक परिणाम तक पहुंच
CBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स और ऐप्स का ही उपयोग करें. अधिकारिक पोर्टल्स पर ही प्रमाणिक और सुरक्षित परिणाम उपलब्ध होंगे.
डिजिलॉकर से मार्कशीट कैसे प्राप्त करें
- digilocker.gov.in पर जाएं या UMANG ऐप खोलें.
- CBSE द्वारा प्रदान किया गया सुरक्षा PIN दर्ज करें.
- अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरें.
- डिजिटल मार्कशीट और अन्य प्रमाणपत्र डाउनलोड करें.
महत्वपूर्ण सलाह
- रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक हो सकता है; ऐसे में वैकल्पिक प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करें.
- SMS और IVRS सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग करके परिणाम प्राप्त किया जा सकता है.
- किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या लिंक से बचें.
यह भी पढ़ें: सेकेंड हैंड iPhone खरीदने से पहले जान लें यह 5 जरूरी बातें, बाद में नहीं होगा पछतावा
यह भी पढ़ें: How To Check Aadhaar Use Misuse: आपकी Aadhaar ID का कहीं कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल? UIDAI से ऐसे करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










