Cassette AC क्या है, कैसे काम करता है और क्यों ट्रेंड में है बिना दिखे ठंडक देने वाला एसी?
Cassette AC pic by Croma
Cassette AC अब ऑफिस से घरों तक पहुंच रहा है. जानिए यह कैसे काम करता है, इसके फायदे क्या हैं और इंस्टॉलेशन से पहले किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.
आज के मॉडर्न ऑफिस, मॉल और प्रीमियम घरों में आपने छत के अंदर फिट एक चौकोर ग्रिल जरूर देखी होगी, जहां से ठंडी हवा चारों तरफ फैलती है. यही है Cassette AC, जो अब पारंपरिक दीवार वाले AC को धीरे-धीरे रिप्लेस कर रहा है. खास बात यह है कि यह दिखता कम है और काम ज्यादा करता है. यही वजह है कि अब यह सिर्फ कमर्शियल स्पेस तक सीमित नहीं, बल्कि हाई-एंड होम्स में भी तेजी से अपनाया जा रहा है.
क्या होता है Cassette AC और कैसे करता है काम
Cassette AC असल में Split AC का ही एक अलग फॉर्म है, जिसमें इंडोर यूनिट दीवार पर नहीं बल्कि फॉल्स सीलिंग के अंदर फिट होती है. बाहर सिर्फ इसका पैनल दिखता है, जो हवा को चार दिशाओं में फैलाता है. इसका काम करने का तरीका भी अलग है. यह बीच से हवा खींचता है, उसे ठंडा करता है और फिर चारों तरफ समान रूप से फैला देता है. इसी वजह से कमरे में कहीं ज्यादा ठंडा या कहीं कम ठंडा होने की समस्या नहीं रहती.
क्यों तेजी से बढ़ रही इसकी डिमांड
Cassette AC की सबसे बड़ी खासियत इसकी यूनिफॉर्म कूलिंग है. यह बड़े हॉल, ऑफिस या ओपन स्पेस में भी एक जैसा तापमान बनाए रखता है. इसके अलावा दीवार खाली रहती है, जिससे इंटीरियर डिजाइन बेहतर दिखता है. छत में फिट होने के कारण इसका नॉइज भी कम महसूस होता है. यही वजह है कि अब लोग इसे सिर्फ कमर्शियल ही नहीं, बल्कि लग्जरी होम्स में भी इंस्टॉल करवा रहे हैं.
इंस्टॉलेशन से पहले किन बातों का रखें ध्यान
Cassette AC लगाना आसान काम नहीं है. इसके लिए फॉल्स सीलिंग का होना जरूरी है और उसमें पर्याप्त जगह भी होनी चाहिए. साथ ही पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज पाइपलाइन सही तरीके से फिट करनी पड़ती है. इंडोर यूनिट को छत में मजबूत सपोर्ट के साथ टांगना होता है, ताकि लंबे समय तक सुरक्षित रहे. इसके अलावा आउटडोर यूनिट के लिए खुली और हवादार जगह जरूरी होती है. ज्यादा टन क्षमता वाले AC के लिए इलेक्ट्रिकल सेटअप भी मजबूत होना चाहिए.
क्या घर के लिए सही ऑप्शन है
अगर आपके घर में बड़ा लिविंग रूम है और फॉल्स सीलिंग बनी हुई है, तो Cassette AC एक अच्छा विकल्प हो सकता है. एक बड़ा Cassette AC कई छोटे Split AC की जगह ले सकता है. हालांकि इसकी शुरुआती लागत ज्यादा होती है और इंस्टॉलेशन भी प्रोफेशनल तरीके से कराना पड़ता है. लेकिन जो लोग क्लीन लुक और बराबर कूलिंग चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतर निवेश साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 1 लाख का AC, 10 सेकंड में कूलिंग, कैसा है Haier का नया AI Tower AC
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










