PM Kisan 20th Installment: आपके भी खाते में नहीं पहुंचे 2000 रुपये? इस नंबर पर कॉल कर जानें वजह

Published by : Ankit Anand Updated At : 02 Aug 2025 4:20 PM

विज्ञापन

PM Kisan 20th Installment Released

PM Kisan 20th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है. इस बार लगभग 9.7 करोड़ किसानों के बैंक खातों में कुल ₹20,500 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है. हालांकि, कुछ किसानों को अभी तक यह किस्त नहीं मिली है. ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं.

विज्ञापन

PM Kisan 20th Installment: काफी दिनों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ो किसानों के लिए अच्छी खबर है. आज यानी 2 अगस्त को आखिरकार उनके बैंक खातों में ₹2,000 की सहायता राशि पहुंचा दी गई है. शनिवार को वाराणसी में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह किस्त जारी की. इस चरण में करीब 9.7 करोड़ किसानों को कुल ₹20,500 करोड़ की धनराशि दी गई है. हालांकि इस बार किस्त जारी होने में देरी हुई, लेकिन अब किसानों के चेहरों पर फिर से खुशी लौट आई है. पात्र लाभार्थियों को यह राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर की गई है.

क्या है PM Kisan Yojana?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN Yojan) की शुरुआत 1 फरवरी 2019 को की गई थी. इसका उद्देश्य देशभर के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये की वित्तीय मदद दी जाती है. यह राशि तीन किस्तों में हर चार महीने पर बैंक खातों में भेजी जाती है.

किस्त रुकने की क्या हो सकती है वजह?

  • e-KYC पूरी नहीं होना
  • बैंक अकाउंट से आधार लिंक न होना
  • भूलेख का वेरिफिकेशन न कराना
  • गलत जानकारी के साथ आवेदन करना

अब तक खाते में पैसा नहीं आया? तो ये करें

कुछ किसानों के खाते में अब तक पैसे नहीं पहुंचे हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो घबराइए मत. आप किसान कॉल सेंटर 1800-180-1551 पर कॉल करके कारण जान सकते हैं.

ईमेल आईडी पर शिकायत करें

अगर आपके आधार नंबर में गलती, बैंक खाता संबंधी समस्या या e-KYC अपडेट न होने जैसी परेशानी है, तो आप अपनी शिकायत ईमेल के जरिए भेज सकते हैं. इसके लिए आप pmkisan-ict@gov.in पर मेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर भी सहायता ले सकते हैं. वहां आपको दस्तावेज सुधारने और e-KYC अपडेट कराने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana 20th Installment: पीएम मोदी ने करोड़ो किसानों के खाते में भेज दिए 20वीं किस्त के 2000 रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं

यह भी पढ़ें: बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा है ये सरकारी स्कीम, 8 करोड़ भारतीयों की बनी पहली पसंद, ऐसे करें ऑनलाइन एनरोल

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola