BSNL के इन 3 प्लान्स ने मचाया हड़कंप, ₹300 से भी कम में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा

BSNL Recharge Plan
BSNL Recharge Plan: BSNL ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तीन नए प्लान्स पेश किये हैं. जिनकी कीमत ₹147, ₹247 और ₹299 हैं. इन प्लान्स में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स शामिल हैं.
BSNL Recharge Plan: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) लगातार नए और सस्ते रिचार्ज प्लान ला रही है. निजी कंपनियों द्वारा अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद ग्राहक लगातार सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में रहते हैं. ऐसे में BSNL अपने यूजर्स को तीन सस्ते प्रीपेड प्लान ऑफर करता है, जिसकी वैधता 30 दिनों तक है. इन प्रीपेड वाउचर की कीमत मात्र 147 रुपये से शुरू होती है. ये वाउचर ग्राहकों को विभिन्न लाभ प्रदान करते हैं और उनकी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करते हैं.
उदाहरण के लिए, 147 रुपये का वाउचर ऐसे व्यक्ति के लिए उपयुक्त है जो मुख्य रूप से कुछ मात्रा में डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग चाहता है. 247 रुपये और 299 रुपये के वाउचर भी 30 दिनों की वैधता के साथ आते हैं और ये उन यूजर्स के लिए उपयुक्त हैं जो बहुत सारा डेटा चाहते हैं. आइए विस्तार से नजर डालते है इन तीनों प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में और जानते हैं आपके लिए कौन सा प्लान बेस्ट रहेगा.
BSNL का ₹147 वाला प्लान
बीएसएनएल के 147 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 30 दिन है. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 10GB डेटा भी मिलता है। FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा खपत के बाद स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है.
यह भी पढ़ें: IPL फाइनल देखने का हो गया जुगाड़, Jio, Airtel, Vi के इन प्लान्स में मिलेगा फ्री JioHotstar, कीमत ₹200 से भी कम
BSNL का ₹247 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल का ₹247 वाला प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैधता मिलता है. इसमें 50GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS शामिल हैं. इसके अतिरिक्त यूजर्स को बीएसएनएल ट्यून्स और मेन अकाउंट में 10 रुपये का टॉकटाइम भी मिलता है.
BSNL का ₹299 वाला प्लान
बीएसएनएल का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 3GB डेली डेटा और 100 SMS प्रतिदिन के साथ आता है. तय डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है.
यह भी पढ़ें: अब एक ही प्लान में मिलेगा Netflix, JioHotstar और Zee5 का मजा, Airtel के ये 3 प्लान्स हैं बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










