BSNL Tariff Hike पर आया बड़ा अपडेट, Jio – Airtel वाली गलती नहीं करेगी सरकारी टेलीकॉम कंपनी

Updated:
विज्ञापन
BSNL News

BSNL News

BSNL Tariff Hike Update: सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने कहा है कि वह निकट भविष्य में शुल्कों में वृद्धि नहीं करेगी.

विज्ञापन

BSNL Tariff Hike Alert: जियो, एयरटेल और वोडाफोन आईडिया ने इस साल जुलाई महीने में अपने टैरिफ में बढ़ोतरी कर दी. इससे इन कंपनियों ने विकल्प के रूप में सस्ते बीएसएनएल को चुना. नतीजा, बीएसएनएल के यूजरबेस में बढ़ोतरी हुई, वहीं निजी टेलीकॉम कंपनियों का ग्राहक आधार कम हुआ. क्या अब बीएसएनएल भी अपने प्लान महंगे करेगी? इसपर बीएसएनएल का जवाब आया है. BSNL ने साफ कर दिया है कि निकट भविष्य में कंपनी का टैरिफ प्लान महंगा नहीं होेने वाला है.

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने कहा है कि वह निकट भविष्य में शुल्कों में वृद्धि नहीं करेगी. बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रॉबर्ट रवि ने कहा है, हम स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि निकट भविष्य में शुल्कों में वृद्धि नहीं होगी. उन्होंने कहा कि आज बीएसएनएल का मुख्य ध्यान अपने उपभोक्ता को खुश रखने और उनका भरोसा जीतने पर है. उन्होंने कहा, हमें निकट भविष्य में शुल्क बढ़ोतरी की कोई जरूरत नहीं लगती.

बीएसएनएल का यह रुख इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित भारत में निजी दूरसंचार परिचालकों ने इस साल की शुरुआत में शुल्क दरों में वृद्धि की है. रवि ने कहा कि बीएसएनएल ने पहले ही परीक्षण के तौर पर 4जी सेवाएं देना शुरू कर दिया है और ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जा रहा है. इस साल में ही 4जी की पूर्ण वाणिज्यिक सेवाएं शुरू हो सकती हैं.

BSNL Sixer Plan: 105 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा और बहुत कुछ, देखें सस्ते रीचार्ज प्लान के फायदे

Jio Best 5G Plan: Jio का यह प्लान बना BSNL के लिए मुसीबत, कम दाम में देता है Unlimited 5G Internet

5G कवरेज और डाउनलोड स्पीड में Jio ने मारी बाजी, जानें Airtel, Vi और BSNL का हाल

BSNL Good News: बीएसएनएल यूजर्स को चूना लगाना आसान नहीं, हो गया तगड़ा इंतजाम

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola