BSNL Sixer Plan: 105 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा और बहुत कुछ, देखें सस्ते रीचार्ज प्लान के फायदे

Updated:
विज्ञापन
Jio Airtel के छक्के छुड़ाने आया BSNL Sixer Plan

Jio Airtel के छक्के छुड़ाने आया BSNL Sixer Plan

BSNL Sixer Plan: हम आपको बताएंगे बीएसएनएल के एक ऐसे प्लान के बारे में, जो 105 दिनों की लम्बी वैलिडिटी और 2जीबी डेली डेटा बेनिफिट के साथ आता है. आइए, डीटेल से जानें इसके बारे में-

विज्ञापन

BSNL Sixer Plan: सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) अपने ग्राहकों के लिए एक-एक कर, कई अफॉर्डेबल रीचार्ज प्लान उतार रही है, और ये प्लान जियो और एयरटेल से कम कीमत में बेहतर बेनिफिट्स ऑफर कर रहे हैं. इन्हीं में से एक प्लान ऐसा है, जो 105 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के फायदे के साथ आता है.

BSNL का 105 दिन वाला प्लान कौन सा है?

बीएसएनएल का यह किफायती प्लान 666 रुपये में आता है और यह सिक्सर प्लान के नाम से पॉपुलर है. इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा मिलता है. इसके साथ ही, प्रतिदिन 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग के फायदे मिलते हैं. ग्राहकों को ये सारे बेनिफिट्स 105 दिन के लिए मिलेंगे. इस प्लान पर हर दिन का खर्च 7 रुपये से भी कम है, और यह इसे एक किफायती विकल्प बनाता है. बीएसएनएल का यह प्लान जियो और एयरटेल के प्लान्स से बहुत सस्ता पड़ेगा. ध्यान रहे कि अलग-अलग टेलीकॉम सर्कल में बीएसएनएल के इस प्लान की उपलब्धता में अंतर आ सकता है. ऐसे में कंपनी की ऑफिशियल जानकारी से सुनिश्चित होकर ही रीचार्ज कराएं.

BSNL के इन्फ्रास्ट्रक्चर में हो रहा सुधार

भारत सरकार की कंपनी बीएसएनएल अपनी आधारभूत संरचना में सुधार करने पर ध्यान दे रही है. कंपनी अगले एक साल में 5जी और 4जी कनेक्टिविटी बेहतर करने की योजना पर जोर-शोर से काम कर रही है. इसके लिए 1 लाख मोबाइल टावरों को 4जी सेवाओं से लैस करने की तैयारी चल रही है. बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में हाल के महीनों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं अन्य निजी टेलीकॉम कंपनियों के यूजरबेस में कमी आयी है. धीरे-धीरे ही सही, बीएसएनएल अपने किफायती रीचार्ज प्लान्स और बेहतर संरचना के साथ ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनने की ओर अग्रसर है.

Jio को महंगा पड़ा Tariff Hike, 1 करोड़ लोगों ने छोड़ा साथ, मुकेश अंबानी की कंपनी अब क्या करेगी?

5G कवरेज और डाउनलोड स्पीड में Jio ने मारी बाजी, जानें Airtel, Vi और BSNL का हाल

Tariff Plan Hike: महंगे रीचार्ज के लिए फिर हो जाएं तैयार, टेलीकॉम कंपनियां बढ़ाने जा रहीं टैरिफ

Jio और BSNL के एक साल वाले प्लान में से सस्ता और अच्छा कौन? खुद देख लें अंतर

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola