Jio और BSNL के एक साल वाले प्लान में से सस्ता और अच्छा कौन? खुद देख लें अंतर

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Oct 2024 11:59 PM

विज्ञापन

Jio Vs BSNL Annual Plan Comparison

Jio vs BSNL1 Year Recharge Plan 2024 : हम जियो और बीएसएनएल के एक साल वाले प्रीपेड प्लान की तुलना करेंगे. साथ ही यह जानेंगे कि कौन-सा प्लान मोबाइल यूजर्स के लिए सबसे बेस्ट है.

विज्ञापन

Jio Vs BSNL 1 Year Recharge Plan 2024: जियो और बीएसएनएल दोनों ही टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल यूजर्स के बीच लोकप्रिय हैं, और दोनों कंपनियां एक से बढ़कर एक सस्ते और अच्छे रीचार्ज प्लान्स पेश करती हैं. इन्हीं में से है एक साल के प्रीपेड प्लान्स भी हैं, जो कई फायदों के साथ आते हैं. आइए देखते हैं इन दोनों कंपनियों के प्लान की तुलना-

जियो के एक साल के प्लान कौन से हैं?

Jio 3599 रुपये का प्लान

वैधता : 365 दिन
डेटा : हर दिन 2.5 GB, कुल 912.5 GB
अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल और एसटीडी)
100 फ्री एसएमएस प्रति दिन
जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन

Jio 3999 रुपये का प्लान

वैधता : 365 दिन
सभी सुविधाएं 3599 रुपये वाले प्लान जैसी
अतिरिक्त : FanCode का फ्री सब्सक्रिप्शन

बीएसएनएल का एक साल का प्लान कौन-कौन सा?

BSNL 1999 रुपये का प्लान

वैधता : 365 दिन
डेटा : हर दिन 3 GB
अनलिमिटेड कॉलिंग (भारत के किसी भी कोने में)
80 kbps की स्पीड में इंटरनेट बाद में
अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज, लोकधुन कंटेंट, और इरोस नाउ की सदस्यता

BSNL 2395 रुपये का प्लान

वैधता : 395 दिन
100 फ्री एसएमएस प्रति दिन
30 दिनों तक मुफ्त पीआरबीटी, इरोस नाउ सेवाएं, और लोकधुन

Jio और BSNL के एक साल वाले प्लान में से सस्ता और अच्छा कौन?

बीएसएनएल का 1999 रुपये का प्लान डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के मामले में बेहतर है, जबकि जियो के प्लान में ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन है. यूजर्स को अपने डेटा उपयोग और अन्य आवश्यकताओं के आधार पर इन दोनों में से चुनना चाहिए.

Jio Recharge Plan: 5G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला सस्ता रीचार्ज प्लान, 98 दिनों तक रीचार्ज से छुट्टी

Airtel Plan Under Rs 200: 28 दिनों की वैलिडिटी वाला एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान, अब कॉलिंग-डेटा की टेंशन नहीं

BSNL के प्लान ने छुड़ाये Jio – Airtel के पसीने, 45 दिनों तक डेटा-कॉलिंग के लगेंगे सिर्फ Rs 249

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola