BSNL के प्लान ने छुड़ाये Jio - Airtel के पसीने, 45 दिनों तक डेटा-कॉलिंग के लगेंगे सिर्फ Rs 249

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

BSNL Rs 147 Recharge Plan

BSNL Rs 249 Recharge: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल यह प्लान रोजाना 2 जीबी डेटा ऑफर करता है. इस प्लान में कुल 90 जीबी डेटा का फायदा मिलता है. जियो और एयरटेल से कैसे सस्ता है बीएसएनएल का यह रीचार्ज? आइए जानें-

विज्ञापन

BSNL Recharge: रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने जब से अपने रीचार्ज प्लान महंगे किये हैं, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के लिए लोगों का प्यार उमड़ पड़ा है. यह अलग बात है कि जहां प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां देशभर में 5जी कनेक्टिविटी का जाल फैला रही हैं, वहीं सरकारी क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड अभी 4जी कनेक्टिविटी पर काम कर रही है.

बीएसएनएल का किफायती रीचार्ज प्लान

महंगे टैरिफ के खिलाफ लोगों के सेंटिमेंट्स को बीएसएनएल भी भुनाने की कोशिश में लगी है. कंपनी देशभर में अपने अलग-अलग सर्कल्स में किफायती रीचार्ज प्लान्स लॉन्च कर रही है. यही वजह है कि महंगे रीचार्ज प्लान के इस दौर में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के प्लान्स काफी पॉपुलर हो रहे हैं. हम आपको बता रहे हैं बीएसएनएल के एक ऐसे ही किफायती रीचार्ज प्लान के बारे में, जो यूजर्स को 28 या 30 दिनों की नहीं, बल्कि पूरे 45 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है. इस प्लान की कीमत बहुत कम है. BSNL का 45 दिन की वैधता वाला रीचार्ज प्लान क्या-क्या ऑफर करता है? आइए जानते हैं-

BSNL का 45 दिनों वाला रीचार्ज प्लान

बीएसएनएल के जिस प्लान के बारे में हम बात कर रहे हैं, वह 249 रुपये वाला रीचार्ज पैक है. इसमें यूजर्स को 45 दिनों की वैधता ऑफर की जाती है. इसके साथ ही, यह प्लान रोजाना 2 जीबी डेटा ऑफर करता है. इस तरह इस प्लान में कुल 90 जीबी डेटा का फायदा मिलता है. इसके साथ, रीचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी ऑफर की जाती है.

BSNL का रीचार्ज कराने से पहले ध्यान रखें

ध्यान रखी जानेवाली बात यह है कि यह एक फर्स्ट रीचार्ज कूपन (FRC) है, जिसके लाभ केवल नये यूजर्स के लिए ही सीमित है. वहीं, इस प्लान को चुनने से पहले यूजर्स को यह भी जांच कर लेना चाहिए कि बीएसएनएल का 249 रुपये वाला यह प्लान उनके सर्कल में उपलब्ध है या नहीं. चूंकि, टेलीकॉम कंपनियां अलग-अलग सर्कल के लिए अलग-अलग प्लान्स रॉल आउट करती हैं. ऐसे में बीएसएनएल की ऑफिशियल साइट पर जाएं, इस प्लान की डीटेल निकालें. और जब पूरी तरह से आप आश्वस्त हो जाएं कि आपको जो प्लान चाहिए, यह वही है, तब ही रीचार्ज कराएं.

जियो और एयरटेल के 249 रुपये वाले प्लान में क्या मिलता है?

जियो और एयरटेल के पोर्टफोलियो में भी 249 रुपये के प्लान्स हैं. ये कंपनियां बीएसएनएल प्लान की तुलना में कम वैलिडिटी ऑफर कर रही हैं. Jio का 249 रुपये वाला प्लान 1जीबी डेली डेटा के साथ 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 28 जीबी जियो डेटा, फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस डेली और ऐप बेनिफिट्स ऑफर करता है. Airtel का 249 रुपये वाला प्लान 1जीबी डेली डेटा के साथ 24 दिनों की वैधता, फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस डेली और ऐप बेनिफिट्स ऑफर करता है.

BSNL 5G Phone: 200MP कैमरा वाले बीएसएनएल के 5जी फोन को लेकर क्या है अपडेट? सरकारी कंपनी ने दी बड़ी जानकारी

BSNL के इस प्लान में 365 दिनों के लिए मिल रहा रोजाना 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल FREE

BSNL लाया गजब का प्लान, 160 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ 320GB 4G डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स FREE

BSNL 4G SIM को करना है एक्टिवेट, फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

घर बैठे मंगवा सकते हैं BSNL का नया सिम, बस करना होगा यह काम

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola