Jio Best 5G Plan: Jio का यह प्लान बना BSNL के लिए मुसीबत, कम दाम में देता है Unlimited 5G Internet
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Oct 2024 12:56 PM
Jio का Best 5G Plan
Jio Best 5G Plan: जियो इस प्लान को अपनी ऑफिशियल साइट और मायजियो ऐप पर ट्रू 5जी अनलिमिटेड प्लान्स की श्रेणी में रखती है. यहां आपको यह प्लान मिल जाएगा. इस प्लान की कीमत 349 रुपये है. कंपनी का कहना है कि यह इस समय जियो का बेस्ट 5जी प्लान है.
Jio Best 5G Plan: रिलायंस जियो के ग्राहकों को सभी प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा नहीं मिलता है. अनलिमिटेड 5G डेटा पाने के लिए आपको ऐसा प्लान सेलेक्ट करना होगा, जिसमें डेली 2GB या उससे अधिक डेटा ऑफर किया जाता हो. जियो की वेबसाइट और MyJio App पर ऐसे कई प्लान्स उपलब्ध हैं.
बीएसएनएल को चुनौती
जियो के इन प्लान्स का यूजर्स के बजट में फिट होना भी एक बड़ी बात है. वहीं, बीएसएनएल सस्ते और आकर्षक प्लान देने के लिए जानी जाती है. हालांकि, जियो का एक विशेष प्लान कहीं न कहीं बीएसएनएल को चुनौती दे रहा है. वजह है इसकी अनलिमिटेड 5जी ऑफरिंग. आइए जानें कि कौन सा है वह प्लान-
Jio का Best 5G Plan
जियो के जिस प्लान के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं, उसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है. प्लान में डेली डेटा 2GB मिलता है और पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 56GB डेटा ऑफर है. प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. इसमें 100 SMS डेली मिलते हैं. इस प्लान की विशेषता यह है कि 5G नेटवर्क क्षेत्र में यूजर को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है. इस प्लान के फायदों में JioTV, JioCloud और JioCinema का ऐक्सेस भी शामिल है. हालांकि, JioCinema Premium का ऐक्सेस अलग से खरीदना होगा.
Jio Plan की कीमत क्या है?
जियो के इस प्लान की कीमत 349 रुपये है, और कंपनी इस प्लान को अपनी ऑफिशियल साइट और MyJio App पर True 5G Unlimited Plans की श्रेणी में रखती है. यहां आपको यह प्लान मिल जाएगा. इस प्लान की कीमत 349 रुपये है. कंपनी का कहना है कि यह इस समय Jio का Best 5G Plan है. इस श्रेणी में आपको पूरे 20 प्लान मिल जाएंगे. इन 20 प्लान्स में एक प्लान 349 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान भी है. कुल मिलाकर, यह प्लान जियो का बेस्ट 5G प्लान माना जाता है और इसकी जानकारी MyJio App और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है.
Jio का नया प्लान : एक बार रीचार्ज करें और 3 महीने से ज्यादा फ्री टॉकटाइम, हर दिन 2GB डेटा पाएं
Jio Diwali Offer: जियो का धमाकेदार ऑफर, साल भर मिलेगा फ्री इंटरनेट, लेकिन यहां है ट्विस्ट
Tariff Plan Hike: महंगे रीचार्ज के लिए फिर हो जाएं तैयार, टेलीकॉम कंपनियां बढ़ाने जा रहीं टैरिफ
Jio Recharge: जियो के इस प्लान में मिलता है भर-भर कर डेटा, यूजर्स की मौज
Jio का नया प्लान : एक बार रीचार्ज करें और 3 महीने से ज्यादा फ्री टॉकटाइम, हर दिन 2GB डेटा पाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










