Jio का नया प्लान : एक बार रीचार्ज करें और 3 महीने से ज्यादा फ्री टॉकटाइम, हर दिन 2GB डेटा पाएं
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Oct 2024 10:27 AM
Jio Cheapest Recharge
Jio Recharge: रिलायंस जियो 999 रुपये वाले अपने नये प्लान में ग्राहकों को एक बार रीचार्ज कराने पर आपके पास 3 महीने से ज्यादा का फ्री टॉकटाइम रहेगा.
Jio ने 999 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को 98 दिनों की वैलिडिटी और हर दिन 2GB डेटा (कुल 196GB) प्रदान किया जाता है. यह प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और हर दिन 100 SMS के फायदों के साथ आता है.
रिलायंस जियो 999 रुपये वाले अपने नये प्लान में ग्राहकों को एक बार रीचार्ज कराने पर आपके पास 3 महीने से ज्यादा का फ्री टॉकटाइम रहेगा. Jio के ऐप्स, जैसे Jio TV और Jio Cinema, का कॉम्प्लीमेंट्री ऐक्सेस भी देगी. ध्यान रहे कि इस पैक में Jio Cinema का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है.

जियो के वैसे यूजर्स, जो ओटीटी बेनिफिट्स की तलाश में हैं, वो Jio के 1,049 रुपये और 1,299 रुपये के प्लान भी उपलब्ध हैं. इन प्लान्स में 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 2GB डेटा के साथ Sony Liv, Zee5, और Netflix मोबाइल ऐक्सेस शामिल है.
Jio Diwali Offer: जियो का धमाकेदार ऑफर, साल भर मिलेगा फ्री इंटरनेट, लेकिन यहां है ट्विस्ट
Jio और BSNL के एक साल वाले प्लान में से सस्ता और अच्छा कौन? खुद देख लें अंतर
30 रुपये में 24GB डेटा, Jio के दो प्लान में बेहतर कौन?
Jio Diwali Dhamaka: 1 साल के लिए पाएं मुफ्त जियो एयरफाइबर, फटाफट जानिए क्या है ऑफर
895 रुपये में Jio दे रहा 11 महीने की वैलिडिटी, खास है यह प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










