28 दिन नहीं, महीनेभर की वैलिडिटी वाले हैं ये Jio, Airtel और Vi के धाकड़ प्लान, जानिए कौन है आपके लिए बेस्ट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Oct 2024 4:31 PM

विज्ञापन

Jio Airtel and Vi one month validity Best Mobile Recharge Plan

Jio Airtel and Vi One month validity Best Mobile Recharge Plan: एयरटेल (Airtel), जियो (Jio) और वीआई (Vi) जैसी प्रमुख कंपनियों के पास एक महीने वाले प्लान्स भी उपलब्ध हैं. इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही साथ सुपरफास्ट डेटा की सुविधा भी मिलती है.

विज्ञापन

Jio Airtel and Vi One Month Validity Best Mobile Recharge Plan: भारत में अधिकांश टेलीकॉम कंपनियों के रीचार्ज की वैलिडिटी 28 दिनों की होते हैं, जिससे कई लोगों को यह शिकायत रहती है कि कंपनियां एक महीने के बजाय 28 दिन की वैधता क्यों देती हैं. हालांकि, एयरटेल (Airtel), जियो (Jio) और वीआई (Vi) जैसी प्रमुख कंपनियों के पास एक महीने वाले प्लान्स भी उपलब्ध हैं. इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही साथ सुपरफास्ट डेटा की सुविधा भी मिलती है. आइए, इन सस्ते एक महीने वाले प्लान्स के बारे में जानते हैं.

Jio का 1 महीने वैलिडिटी वाला प्लान कौन सा है?

रिलायंस जियो ने 319 रुपये का एक महीने वैलिडिटी वाला प्लान पेश किया है. इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है, साथ ही यह अनलिमिटेड 4G डेटा की सुविधा भी देता है. इस प्लान के तहत, आप किसी भी नेटवर्क पर 31 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं. इसके अलावा, यूजर्स को प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं. खास बात यह है कि इस प्लान में कंपनी जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड जैसे ओटीटी सेवाओं का फ्री सब्सक्रिप्शन भी प्रदान करती है.

Airtel का 1 महीने वैलिडिटी वाला प्लान कौन सा है?

एयरटेल अपने ग्राहकों को एक महीने की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करती है. हालांकि यह प्लान जियो के मुकाबले महंगा है. कंपनी ने इस प्लान की कीमत 379 रुपये रखी है. हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को जियो से ज्यादा डेटा, यानी 2GB प्रतिदिन मिलता है. एयरटेल का यह प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के लाभ देता है. साथ ही, इस प्लान में यूजर्स को 31 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ मिलता है. यूजर्स को हर दिन 100 SMS की भी सुविधा मिलती है. कंपनी इस प्लान में Wynk Music के साथ कई फ्री बेनिफिट्स भी देती है.

Vi का 1 महीने वैलिडिटी वाला प्लान कौन सा है?

वोडाफोन आइडिया यानी वीआई के एक महीने वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 218 रुपये रखी है. वीआई इस प्लान में यूजर्स को कुल 3GB डेटा देती है. यह डेटा खत्म होने के बाद कंपनी अपने यूजर्स से 50p/MB के हिसाब से चार्ज लेती है. साथ ही, इस प्लान में कंपनी यूजर्स को कुल 300 SMS का फायदा देती है. 300 एसएमएस के बाद कंपनी 1 रुपया लोकल/1.5 रुपया STD प्रति SMS चार्ज करती है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. यह प्लान भी 31 दिनों की वैलिडिटी वाला है.

Jio का दिवाली धमाका, 101 रुपये में Unlimited 5G Data

Jio , Airtel , VI , BSNL के 1.7 करोड़ SIM Card बंद, भारत सरकार ने इस वजह से लिया बड़ा एक्शन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola