BSNL Good News: बीएसएनएल यूजर्स को चूना लगाना आसान नहीं, हो गया तगड़ा इंतजाम

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 04 Oct 2024 10:20 AM

विज्ञापन

BSNL News | Prabhat Khabar Graphics

BSNL Good News: भारत संचार निगम लिमिटेड अपने मोबाइल नेटवर्क पर स्पैम कम्यूनिकेशन का मुकाबला करने के लिए एक नया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग (एआई / एमएल) संचालित समाधान लॉन्च कर रही है.

विज्ञापन

BSNL Good News: बीएसएनएल यूजर्स के लिए खुशखबरी है. भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने मोबाइल नेटवर्क पर बढ़ रही स्पैम कॉल्स की समस्या से निपटने के लिए एक स्पेशल प्लान बनाया है.

AI और ML का इस्तेमाल

स्पैम से निबटने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बीएसएनएल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) का इस्तेमाल करने को तैयार है. इस नये टेक्निकल सॉल्यूशन को अगले महीने आयोजित होने जा रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस में पेश किया जाएगा. उम्मीद है, इससे टेलीकॉम सेक्टर में एक नयी दिशा दिखाई देगी.

BSNL ने X हैंडल पर दी जानकारी

BSNL ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के अपने हैंडल पर इस बात की जानकारी साझा करते हुए बताया- हमने स्पैम कॉल्स की पहचान और उन्हें रोकने के लिए AI और ML आधारित सॉल्यूशन तैयार किया है. यूजर्स को अनचाही कॉल्स और मैसेज से सुरक्षा प्रदान करना हमारा उद्देश्य है.

स्पैम का मुकाबला करने की तैयारी

भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से इस बात की घोषणा की है कि वह अपने मोबाइल नेटवर्क पर स्पैम कम्यूनिकेशन का मुकाबला करने के लिए एक नया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग (एआई / एमएल) संचालित समाधान लॉन्च करने की तैयारी में है.

BSNL यूजर्स तक पहुंच नहीं पाएगा स्पैम

बीएसएनएल के इस नये सॉल्यूशन के अस्तित्व में आ जाने से यह स्पैम मैसेजेस को पहले ही पहचान लेगा और उन्हें BSNL के ग्राहकों तक पहुंचने से पहले ही बेकार और निष्क्रिय बनाकर हटा देगा. भारत संचार निगम लिमिटेड इस नये सॉल्यूशन को भारत मोबाइल कांग्रेस 2024 में दिखाएगी. 15-18 अक्टूबर को आयोजित होनेवाला यह एक बड़ा टेलीकॉम इवेंट होगा.

BSNL 4G Mobile: आ रहा बीएसएनएल का सस्ता फोन, मुकेश अंबानी की अब बढ़ेगी टेंशन?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola