BSNL 4G Mobile: आ रहा बीएसएनएल का सस्ता फोन, मुकेश अंबानी की अब बढ़ेगी टेंशन?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 04 Oct 2024 10:24 AM
BSNL News
BSNL 4G Mobile: लोगों को जियो के 5जी फोन (Jio 5G Phone) का इंतजार है और वह कब आयेगा, इसके बारे में कोई बता नहीं सकता. लेकिन इस बीच बीएसएनएल ने 4जी मोबाइल (BSNL 4G Mobile) लाने की तैयारी कर ली है.
BSNL 4G Mobile: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने आठ साल पहले जियो (Reliance Jio) की लॉन्चिंग के साथ ही जियो के 4जी फोन (Jio 4G) भी लॉन्च किये थे. हालांकि, यह कोशिश ज्यादा सफल नहीं हुई और बाद में जियो को फीचर फोन (Jio Phone) लाकर संतोष करना पड़ा. अब लोगों को जियो के 5जी फोन (Jio 5G Phone) का इंतजार है और वह कब आयेगा, इसके बारे में कोई बता नहीं सकता. लेकिन इस बीच बीएसएनएल ने 4जी मोबाइल (BSNL 4G Mobile) लाने की तैयारी कर ली है.
BSNL 4G Mobile: BSNL ने Karbonn Mobiles के साथ हाथ मिलाया
बीएसएनएल ने कार्बन मोबाइल्स के साथ (BSNL Karbonn Mobiles Partnership) हाथ मिलाया है और एक फोन लॉन्च करने का ऐलान कर डाला है. यह रिलायंस जियो के फोन से सस्ता हो सकता है. इस फोन के साथ बीएसएनएल का सिम (BSNL SIM) भी मिलेगा और इस फोन से बहुत तेजी से इंटरनेट चलाया जा सकता है. इस डिवाइस के आने से बीएसएनएल यूजर्स को महंगे फोन में BSNL 4G चलाने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी ने फाउंडेशन डे पर कार्बन मोबाइल्स के साथ एमओयू साइन किया है.

BSNL 4G Mobile: Jio, Airtel और Vi के महंगे प्लान्स से BSNL को फायदा
जियो, एयरटेल और वीआई ने जब अपने टैरिफ महंगे किये, तो लोगों को BSNL की याद आयी. ‘बीएसएनएल की घर वापसी’ (BSNL Ki Ghar Wapsi) का ट्रेंड छा गया. बीएसएनएल के रीचार्ज प्लान्स सबसे सस्ते हैं (BSNL Recharge Plans) ऐसे में कई लोग इसकी ओर रुख कर रहे हैं. BSNL भी अब अपना 4G नेटवर्क तेजी से बढ़ाने में लगा है, ताकि ज्यादा लोगों को अपने नेटवर्क पर जोड़ सके. अब टियर 2 और टियर 3 शहरों के यूजर्स को आकर्षित करने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने किफायती 4जी फोन को लेकर यह दांव खेला है.
BSNL 4G Mobile: लक्ष्य क्या है?
सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी और कार्बन मोबाइल्स ने मिलकर एक ऐतिहासिक समझौता किया है. इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां भारत 4जी साथी नीति के तहत साथ मिल कर एक विशेष सिम हैंडसेट बंडलिंग ऑफर को बाजार में पेश करेंगी. बीएसएनएल ने इस बारे में एक एक्स पोस्ट में लिखा है- हमारा लक्ष्य, साथ मिलकर, देश के हर कोने में किफायती 4जी कनेक्टिविटी लाना है.
BSNL के प्लान ने छुड़ाये Jio – Airtel के पसीने, 45 दिनों तक डेटा-कॉलिंग के लगेंगे सिर्फ Rs 249
SIM Swapping के बाद मोबाइल नंबर पोर्टिंग के लिए अब 7 दिन करना होगा इंतजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










