BSNL Recharge Plan: 48 रुपये में बड़े फायदे दे रहा यह प्लान
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Mar 2024 11:51 AM
BSNL Recharge Plan: कॉम्बो 48 प्लान में वैलिडिटी मिलती है, लेकिन कंपनी इसमें इंटरनेट और एसएमएस नहीं देती. बीएसएनएल की ऑफिशियल साइट पर डीटेल देखकर ही प्लान चुनें
BSNL Recharge Plan: अगर आपके पास स्मार्टफोन में भी दो सिम कार्ड हैं, तो जाहिर है एक कॉलिंग के लिए होगा और एक वह नंबर होगा जिसे आप कम इस्तेमाल करते होंगे लेकिन छोड़ नहीं सकते. ऐसे में दोनों नंबर पर रीचार्ज कराना महंगा सौदा है. अब हम आपको यह बताएं कि आप 50 रुपये से भी कम खर्च में महीनेभर की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और बैंलेंस पा सकते हैं, तो आप पूछेंगे कि भला ऐसी कौन सी कंपनी है जो इतना सस्ता रीचार्ज ऑफर कर रही है. तो चलिए जानते हैं.
बीएसएनएल यानी भारत सरकार की सरकारी कंपनी के पोर्टफोलियो में ऐसा रीचार्ज मिलता है. बीएसएनएल के इस प्लान का नाम कॉम्बो 48 है. 48 रुपये वाले इस प्लान में बीएसएनएल सब्सक्राइबर को मेन अकाउंट में 10 रुपये का बैलेंस मिलता है. इस बैलेंस का इस्तेमाल दूसरे नंबर पर कॉल करने के लिए किया जा सकता है. यहां यह जानना जरूरी है कि इस प्लान के तहत फ्री कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है.
BSNL के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने बढ़ा दी इस धाकड़ प्लान की वैलिडिटी
48 रुपये वाले इस पैक में बीएसएनएल ग्राहकों को ऑन-नेट और ऑफ-नेट, दोनों पर 20 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से भुगतान करना होता है. BSNL के कॉम्बो 48 प्लान में वैलिडिटी तो बहुत मिलती है, मगर कंपनी की तरफ से इसमें इंटरनेट और एसएमएस की सुविधा नहीं दी जा रही है. बीएसएनएल की ऑफिशियल साइट पर इसकी डीटेल देखकर ही यह प्लान चुनें.
बीएसएनएल का नंबर अगर आपका सेकेंडरी है और इससे आप कॉल या फिर इंटरनेट नहीं चलाते हैं, तो नंबर को चालू रखने के लिए बीएसएनएल का यह प्लान आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है. आपको बताते चलें कि इस प्लान का इस्तेमाल आप तब ही कर सकते हैं, जब आपके नंबर पर पहले से कोई प्लान एक्टिव हो.
BSNL ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, घटा दी सस्ते रीचार्ज की वैलिडिटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










