BSNL ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, घटा दी सस्ते रीचार्ज की वैलिडिटी

Updated:
विज्ञापन

BSNL का यह प्रीपेड रीचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जिन्हें केवल कॉलिंग के लिए फोन रीचार्ज कराना है.

विज्ञापन

BSNL ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दे डाला है. सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी भारत सरकार निगम लिमिटेड ने अपने एक सस्ते वाले रीचार्ज प्लान की वैलिडिटी कम कर दी है. वैलिडिटी कम होने की वजह से बीएसएनएल का यह प्लान अब यह प्लान महंगा हो गया है.

बीएसएनएल ने किस प्लान की वैलिडिटी घटाई?

BSNL ने अपने 99 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैलिडिटी घटा दी है. इसमें अब यूजर्स को 18 दिनों की जगह 17 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. यह बदलाव देश के सभी टेलीकॉम सर्कल के लिए है. हालांकि ग्राहकों को हमारी सलाह है कि अपना फोन रीचार्ज कराने से पहले एक बार आधिकारिक साइट से कंफर्म जरूर कर लें.

Jio Recharge Plan: डेटा का कोटा खत्म होने पर भी चलता रहेगा इंटरनेट, एक्स्ट्रा डेटा के साथ आये ये प्लान्स

अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर

BSNL का यह रीचार्ज प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें केवल कॉलिंग के लिए फोन रीचार्ज कराना है. इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान में यूजर्स को किसी भी तरह का डेटा ऑफर नहीं मिलता है. इसमें 17 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर किया जा रहा है. प्लान के साथ किसी भी तरह का बेनिफिट नहीं मिलेगा.

BSNL बढ़ाएगी ARPU

बीएसएनएल ने अपना प्रति यूजर एवरेज रेवेन्यू पिछले कुछ महीने में बढ़ाया है. बीएसएनएल के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को पहले 18 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी. प्लान की वैलिडिटी कम होने से यूजर्स को जहां इसके लिए हर दिन 5.5 रुपये खर्च करने पड़ते थे, अब उन्हें इसके लिए हर दिन 5.82 रुपये खर्च करने होंगे.

395 दिनों की वैलिडिटी वाले ये दो प्लान्स दिलाएंगे बार-बार रीचार्ज से छुटकारा, भर-भर कर डेटा भी मिलेगा

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola