BSNL के 365 दिन वाले प्लान ने मचाई हलचल, Jio-Airtel को बदलनी पड़ी स्ट्रैटेजी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Feb 2025 6:45 AM
BSNL Recharge Plan
BSNL Ka Sasta Recharge Plan: Jio, Airtel और Vi के महंगे रिचार्ज प्लान्स ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं. लेकिन BSNL का नया 365 दिनों वाला रिचार्ज प्लान इन सभी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहा है.
BSNL Ka Sasta Recharge Plan: आज के समय में जब Jio, Airtel और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियां अपने वार्षिक प्लान्स के लिए मोटी रकम वसूल रही हैं, तब ग्राहकों के लिए किफायती विकल्प ढूंढना मुश्किल हो गया है. वहीं, Airtel और Vi के महंगे रिचार्ज प्लान्स ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं. लेकिन BSNL का नया 365 दिनों वाला प्लान इन सभी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहा है.
BSNL का 365 दिनों वाला प्लान
BSNL के सबसे किफायती प्लान्स में से एक है ₹1198 का रिचार्ज प्लान, जो पूरे 365 दिनों की वैधता के साथ आता है. यह प्लान Airtel, Jio, और Vi के वार्षिक प्लान्स की तुलना में बेहद सस्ता है, जिससे यह उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प बन जाता है जो अपनी सिम को न्यूनतम खर्च में एक्टिव रखना चाहते हैं.
बीएसएनएल के इस किफायती प्लान के तहत क्या-क्या मिलता है?
कॉलिंग बेनिफिट्स : यूजर्स को हर महीने 300 मिनट किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए मिलते हैं, जो सालभर में कुल 3600 मिनट हो जाते हैं.डेटा बेनिफिट्स : हर महीने 3GB डेटा मिलता है, यानी पूरे साल में कुल 36GB डेटा.
SMS सुविधा : इस प्लान में हर महीने 30 SMS फ्री मिलते हैं, जिससे पूरे साल में 360 SMS भेजे जा सकते हैं.
BSNL कैसे बदल रहा है टेलीकॉम इंडस्ट्री
BSNL का यह किफायती प्लान उन ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, जो महंगे डेटा और कॉलिंग प्लान्स से परेशान हैं. खासतौर पर सेकेंडरी सिम रखने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान बेहद उपयोगी है, क्योंकि वे कम खर्च में अपनी सिम को एक्टिव रख सकते हैं.
इसके अलावा, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले यूजर्स के लिए भी यह प्लान फायदेमंद है, जहां मोबाइल डेटा और कॉलिंग की ज्यादा जरूरत नहीं होती. Airtel और Vi जैसी कंपनियों के महंगे प्लान्स के बीच BSNL का यह कदम टेलीकॉम इंडस्ट्री में सस्ती सेवाओं की नई उम्मीद लेकर आया है.
BSNL ने फिर मारी बाजी, वॉयस और SMS-ओनली प्लान की रेस में लॉन्च कर दिया सबसे सस्ता प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










