BSNL ने फिर मारी बाजी, वॉयस और SMS-ओनली प्लान की रेस में लॉन्च कर दिया सबसे सस्ता प्लान

bsnl recharge plan
Cheapest Plan: बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए किफायती वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान पेश किया है. इस रीचार्ज प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 700 SMS की सुविधा दी जा रही है.
TRAI के नये निर्देशों के बाद भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने वॉयस और SMS-ओनली प्लान पेश किये हैं. हाल ही में Airtel, Jio और Vi ने ऐसे प्लान लॉन्च किये हैं, जो उन यूजर्स के लिए हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है लेकिन पहले मजबूरी में महंगे बंडल प्लान लेने पड़ते थे. इस बीच BSNL ने अपने वॉयस-ओनली प्लान को दोबारा चर्चा में ला दिया है. यह प्लान नया नहीं है, लेकिन TRAI की सिफारिशों के बाद एक किफायती विकल्प के रूप में इसे फिर से ध्यान मिल रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं क्या कुछ ऑफर करता है बीएसएनएल का ये सस्ता प्लान-
BSNL का 439 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए किफायती वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान पेश किया है. 439 रुपये के इस रीचार्ज प्लान की वैधता 90 दिनों की है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 700 SMS की सुविधा दी जा रही है. यह प्लान बजट में बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. वहीं, अगर इस प्लान की तुलना जियो के नये वॉयस और SMS-ओनली प्लान से की जाए, तो उसकी कीमत 448 रुपये है और वो भी सिर्फ 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. साफ तौर पर जियो का 448 रुपये वाला प्लान BSNL के प्लान से महंगा है.
वहीं, अगर एयरटेल के वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान की बात करें तो ये बीएसएनएल और जियो से भी अधिक महंगा है, जो बराबर वैलिडिटी पर अधिक कीमत पर मिलता है. जैसे 469 रुपये का प्लान 84 दिनों के लिए. एयरटेल का यह प्लान BSNL के प्लान से 30 रुपये महंगा है. Jio और Airtel 84 दिन की वैधता देते हैं, जबकि BSNL 90 दिन की.
SMS के मामले में Jio (900 SMS) और Airtel (1000 SMS) BSNL (700 SMS) से आगे हैं. लेकिन कम कीमत और ज्यादा वैधता के चलते BSNL का प्लान Jio और Airtel से बेहतर साबित होता है.
BSNL के नये और सस्ते रीचार्ज प्लान, जानिए कितने खर्च में मिलेगी कितनी वैलिडिटी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




