इंटरनेट नहीं चाहिए? जियो का यह प्लान आपके लिए है

जियो ने अपने पोर्टफोलियो में एक खास वैल्यू पैक शामिल किया है. ₹448 की कीमत वाले इस प्लान में 84 दिन की वैधता मिलती है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 1000 SMS और Jio TV और Jio AI Cloud का ऐक्सेस शामिल है. हालांकि इसमें इंटरनेट डेटा नहीं दिया गया है, जरूरत पड़ने पर अलग से डेटा पैक लेना होगा.
भारत में टेलीकॉम कंपनियों के बीच किफायती रिचार्ज प्लान्स (Jio Recharge Plans) की होड़ हमेशा बनी रहती है. जियो ने अपने पोर्टफोलियो में कई वैल्यू पैक्स शामिल किये हैं, जिनमें से एक ऐसा प्लान है जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती. यह प्लान कम कीमत में लंबी वैधता और कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ आता है, जिससे यह बजट-फ्रेंडली विकल्प बन जाता है.
84 दिन की वैधता वाला सबसे सस्ता पैक
जियो का यह वैल्यू पैक ₹448 में उपलब्ध है और इसमें 84 दिन की वैधता मिलती है. यह उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो केवल कॉलिंग और मैसेजिंग पर निर्भर रहते हैं और डेटा का इस्तेमाल नहीं करते.
कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स
- अनलिमिटेड कॉलिंग पूरे भारत में, रोमिंग समेत
- 1000 SMS का फायदा, जिससे बेसिक कम्युनिकेशन आसानी से हो सके
- डेटा ऐक्सेस नहीं, अलग से पैक लेना होगा.
ध्यान दें कि इस प्लान में इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है. अगर यूजर को डेटा की जरूरत पड़ती है, तो उन्हें अलग से डेटा पैक खरीदना होगा. जियो पोर्टल पर डेटा पैक्स की शुरुआती कीमत ₹11 से शुरू होती है.
कॉम्प्लीमेंट्री ऐप्स का ऐक्सेस
इस रिचार्ज के साथ जियो कुछ ऐप्स का ऐक्सेस भी देता है. इसमें JioTV और JioAICloud जैसी सेवाएं शामिल हैं, जो मनोरंजन और क्लाउड स्टोरेज की जरूरतों को पूरा करती हैं.
किसके लिए है यह प्लान?
यह पैक उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम करते हैं. बुजुर्ग यूजर्स, सेकेंडरी नंबर रखने वाले लोग या सिर्फ कॉलिंग पर ध्यान देने वाले ग्राहकों के लिए यह एक किफायती विकल्प है.
यह भी पढ़ें: 500 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी, जियो का यह प्लान सस्ता है या महंगा, देखें बेनेफिट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










