500 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी, जियो का यह प्लान सस्ता है या महंगा, देखें बेनेफिट्स

रिलायंस जियो का नया ₹500 प्रीपेड प्लान 28 दिन की वैधता के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेली डेटा, ओटीटी सब्सक्रिप्शन और 18 महीने का गूगल Gemini AI Pro फ्री ऑफर शामिल है.
रिलायंस जियो ने नये साल के मौके पर एक खास ₹500 प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें यूज़र्स को सिर्फ 28 दिन की वैधता मिलती है, लेकिन इसके साथ ही इतनी सारी ओटीटीसब्सक्रिप्शन दी गई हैं कि मनोरंजन प्रेमियों के लिए यह पैक बेहद आकर्षक बन जाता है.
डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स
इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा मिलता है, यानी कुल 56GB. इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा दी गई है. जियो ने इसमें 50GB का फ्री JioAICloud स्टोरेज भी जोड़ाहै.
गूगल Gemini AI Pro का धमाकेदार ऑफर
इस पैक में सबसे बड़ा सरप्राइज है गूगल Gemini AI Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन, जिसकी कीमत करीब ₹35,100 है. इसके साथ ही 2000GB गूगल क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा. हालांकि यह ऑफर सिर्फ उन यूज़र्स को मिलेगा जिनके पास ₹349 या उससे ऊपर का एक्टिव अनलिमिटेड 5G प्लान है.
ओटीटी सब्सक्रिप्शन की भरमार
जियो ने इस पैक में कई बड़ेओटीटीप्लैटफॉर्म्स की सब्सक्रिप्शन शामिल की है. इसमें YouTube Premium, Prime Video Mobile Edition और JioHotstar (TV/Mobile) के अलावा SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और HoiChoi जैसी सेवाएं भी मिलेंगी. ये सब्सक्रिप्शन जियोटीवी ऐप के जरिए ऐक्सेस की जा सकती हैं.
वैल्यू वर्सेज वैलिडिटी
हालांकि 28 दिन की वैधता को देखते हुए यह प्लान महंगा लग सकता है, लेकिन इतने सारे ओटीटी और क्लाउड स्टोरेज बेनिफिट्स के साथ यह पैक उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है जो मनोरंजन और प्रीमियम सेवाओं का पूरा मजा लेना चाहते हैं.
ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.
यह भी पढ़ें: जियो का बजट फ्रेंडली प्लान, 30 दिन तक चलेगा 40GB डेटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










