अब मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर, Swiggy Instamart ने शुरू की फास्ट डिलीवरी सर्विस, बिना कनेक्शन भी मिलेगा गैस

स्विगी इंस्टामार्ट ने शुरू की एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी सर्विस / एआई इमेज
Swiggy Instamart ने HPCL के साथ पार्टनरशिप कर LPG सिलेंडर डिलीवरी सर्विस शुरू की है. इस सर्विस की खास बात यह है, कि इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए पहले से घरेलू LPG कनेक्शन होना जरूरी नहीं है.
अब रसोई गैस सिलेंडर खत्म होने पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि, अब Swiggy Instamart के जरिए भी LPG सिलेंडर ऑर्डर किया जा सकेगा. कंपनी ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ पार्टनरशिप की है. इसके तहत HPCL का नया 10 किलोग्राम का कंपोजिट LPG सिलेंडर एचपी नव्या (HP Navya) इंस्टामार्ट पर उपलब्ध कराया गया है.
शुरुआत बेंगलुरु से होगी
फिलहाल इस सेवा की शुरुआत बेंगलुरु से की जा रही है. यहां ग्राहक HPCL का नया 10 किलोग्राम कंपोजिट LPG सिलेंडर HP Navya ऑर्डर कर सकेंगे. इसके अलावा 5 किलोग्राम का छोटा LPG सिलेंडर भी Instamart पर उपलब्ध होगा. आने वाले समय में इस सुविधा को दूसरे शहरों तक भी बढ़ाया जा सकता है.
बिना LPG कनेक्शन के भी कर सकेंगे ऑर्डर
इस नई सुविधा की सबसे खास बात यह है कि सिलेंडर मंगाने के लिए आपके पास पहले से घरेलू LPG कनेक्शन होना जरूरी नहीं है. यानी स्टूडेंट, नौकरीपेशा लोग, किराए के मकान में रहने वाले और छोटे परिवार भी अपनी जरूरत के अनुसार सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.
ऐसे कर सकेंगे ऑर्डर
ग्राहक Swiggy Instamart ऐप पर जाकर 10 किलोग्राम या 5 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर चुनकर ऑर्डर कर सकते हैं. पहली बार सिलेंडर नए कनेक्शन की तरह दिया जाएगा. इसके बाद जब गैस खत्म हो जाए, तो खाली सिलेंडर लौटाकर आसानी से रिफिल सिलेंडर मंगाया जा सकेगा.
पहली बार ऑर्डर पर होगा वेरिफिकेशन
अगर आप पहली बार LPG सिलेंडर ऑर्डर कर रहे हैं, तो आपको पहचान से जुड़े जरूरी दस्तावेज देने होंगे. कंपनी ग्राहक की पहचान का सत्यापन करने के बाद ही सिलेंडर की डिलीवरी करेगी.
HPCL के अधिकृत डीलर करेंगे डिलीवरी
कंपनी के मुताबिक सभी ऑर्डर HPCL के अधिकृत वितरकों के जरिए पूरे किए जाएंगे. सिलेंडर की डिलीवरी प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा तय सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए की जाएगी, ताकि ग्राहकों को सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा मिल सके.
कंपनी ने क्या कहा?
Swiggy Instamart के CEO अमितेश झा ने कहा कि Instamart अब सिर्फ किराना सामान की डिलीवरी तक सीमित नहीं है. HPCL के साथ यह साझेदारी ग्राहकों के लिए जरूरी घरेलू सेवाओं को और आसान बनाएगी. वहीं, HPCL के निदेशक (मार्केटिंग) अमित गर्ग ने कहा, कि इस डिजिटल साझेदारी के जरिए ग्राहकों तक रसोई गैस सिलेंडर को पहले से ज्यादा तेज, सुविधाजनक और आसान तरीके से पहुंचाया जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: Swiggy One के मेंबर्स के लिए कंपनी लायी नये ऑफर्स, यहां जानें डीटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










