Apple iPad Air: M4 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ ऐपल का नया टैबलेट, देखें कितनी है कीमत
Apple iPad Air
Apple ने भारत में अपना नया iPad Air (2026) लॉन्च कर दिया है. यह अब M4 चिप के साथ पहले से ज्यादा पावरफुल बनकर आया है. दिलचस्प बात यह है कि इसकी कीमत iPhone 17e के आसपास रखी गई है. नया iPad Air दो डिस्प्ले ऑप्शन 11 इंच और 13 इंच के साथ आया है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स.
सोमवार को क्यूपर्टिनो की टेक कंपनी Apple ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में नया iPad Air (2026) लॉन्च कर दिया. इसके साथ कंपनी ने अपना iPhone 17e भी पेश किया. नया iPad Air दो स्क्रीन साइज 11-इंच और 13-इंच में उपलब्ध है, ताकि यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकें. यह टैबलेट चार शानदार कलर ऑप्शन में आता है और इसे Wi-Fi + Cellular और Wi-Fi only दोनों वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है. आइए इसके फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.
iPad Air के फीचर्स
इस बार Apple ने इसमें दमदार M4 चिप दी है, जिसमें आठ-कोर CPU (3 परफॉर्मेंस + 5 एफिशिएंसी कोर), नौ-कोर GPU, 16-कोर Neural Engine और हार्डवेयर-एक्सेलरेटेड रे-ट्रेसिंग जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी शामिल है. टैबलेट में 12GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. साथ ही यह Apple Intelligence सपोर्ट और iPadOS 26 के साथ आता है.
डिस्प्ले की बात करें तो iPad Air (2026) में 13-इंच तक का Liquid Retina IPS पैनल मिलता है. स्क्रीन 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, P3 वाइड कलर गामट, एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग और फिंगरप्रिंट-रेजिस्टेंट ओलियोफोबिक कोटिंग के साथ आती है. खास बात यह है कि यह Apple Pencil Pro और USB Type-C वाले Apple Pencil को सपोर्ट करता है. साथ ही आपको Apple Pencil Hover फीचर भी मिलता है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें पीछे की तरफ 12MP का कैमरा दिया गया है. इसमें 5x डिजिटल जूम, सैफायर क्रिस्टल लेंस कवर, इमेज स्टेबिलाइजेशन और फोकस पिक्सल्स के साथ ऑटोफोकस जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह कैमरा 4K में 60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12MP कैमरा मौजूद है. इसमें Apple का Center Stage फीचर भी दिया गया है. यह कॉल के दौरान आपको फ्रेम में बनाए रखता है.
iPad Air (2026) कनेक्टिविटी के मामले में भी काफी दमदार है. इसमें Apple का नया C1X सेल्युलर मॉडल, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 सपोर्ट मिलता है. साथ ही बेहतर नेटवर्किंग के लिए N1 चिप भी दी गई है. सिक्योरिटी के लिए इसमें Touch ID मौजूद है. स्मूद परफॉर्मेंस के लिए तीन-एक्सिस जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर और एम्बियंट लाइट सेंसर जैसे कई जरूरी सेंसर भी शामिल किए गए हैं.
बैटरी की बात करें तो इसमें 36.59Wh तक की बैटरी मिलती है. कंपनी का दावा है कि यह iPad Wi-Fi पर करीब 10 घंटे तक वेब ब्राउजिंग और लगभग 10 घंटे तक वीडियो प्लेबैक आराम से संभाल सकता है.
iPad Ai की कीमत की
भारत में 11-इंच iPad Air (2026) की शुरुआती कीमत 128GB बेस वेरिएंट के लिए 64,900 रुपये रखी गई है. वहीं 256GB और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल 74,900 रुपये और 94,900 रुपये में मिलेंगे. सबसे टॉप-एंड 1TB वेरिएंट की कीमत 1,14,900 रुपये है. अगर आपको Wi-Fi के साथ Cellular कनेक्टिविटी भी चाहिए, तो हर वेरिएंट के लिए 15,000 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे.
अब बात करें 13-इंच iPad Air (2026) की. इसका 128GB मॉडल 84,900 रुपये से शुरू होता है. 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमत 94,900 रुपये और 1,14,900 रुपये है. वहीं 1TB वाला सबसे प्रीमियम मॉडल 1,34,900 रुपये में आता है. इस बड़े मॉडल में Wi-Fi + Cellular ऑप्शन लेने के लिए हर वेरिएंट पर 10,000 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे.
यह भी पढ़ें: A19 चिप और MagSafe समेत कई अपग्रेड के साथ लॉन्च हुआ Apple iPhone 17e, देखें फीचर्स और प्राइस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










