BSNL ने फिर बढ़ाई जिओ और एयरटेल की टेंशन, 347 रुपये में लॉन्च किया अनलिमिटेड कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान

Published by : Ankit Anand Updated At : 18 Feb 2025 5:30 PM

विज्ञापन

BSNL Service

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए नया और किफायती प्लान पेश किए हैं। कंपनी ने ₹347 वाला प्लान लॉन्च किया है, जिसमें बढ़ी हुई वैधता और अतिरिक्त डेटा बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं.

विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक और किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री एसएमएस और हाई-स्पीड डेटा जैसी बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी. BSNL ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) हैंडल पर नए रिचार्ज प्लान की जानकारी साझा की है. नए ऑफर के साथ, बीएसएनएल निजी टेलीकॉम कंपनियों जैसे एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रहा है. आइये विस्तार से समझते है इस नए बजट फ्रेंडली प्लान के बारे में.

BSNL का ₹347 वाला प्लान 

बीएसएनएल  यूजर्स के लिए ₹347 के प्लान में देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, जिसमें दिल्ली और मुंबई के MTNL क्षेत्र भी शामिल हैं. इसके अलावा, इस प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS मिलते है। यह प्लान पूरे 54 दिनों की वैधता के साथ आता है. खास बात यह है कि इस प्लान के साथ BiTV का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जहां 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और कई OTT ऐप्स का एक्सेस उपलब्ध होगा.

कमबैक की राह पर BSNL

सिर्फ सस्ते प्लान ही नहीं, बल्कि बीएसएनएल अपने नेटवर्क को भी बेहतर बनाने में जुटा है. अब तक कंपनी 65,000 नए 4G मोबाइल टावर स्थापित कर चुकी है और जल्द ही इसे 1,00,000 तक बढ़ाने की योजना बना रही है, जिससे यूजर्स को और बेहतर नेटवर्क कवरेज और कनेक्टिविटी मिलेगी. इसके साथ ही, सरकार ने हाल ही में BSNL के लिए 6,000 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है, जिससे नेटवर्क अपग्रेड और सर्विस क्वालिटी बेहतर होगी. केंद्रीय कैबिनेट द्वारा स्वीकृत इस फंडिंग का लाभ MTNL यूजर्स को भी मिलेगा, जिससे देशभर में कनेक्टिविटी पहले से अधिक मजबूत होगी.

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में, BSNL ने ₹262 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो कंपनी के लिए एक सकारात्मक मोड़ साबित हुआ है. नवंबर 2025 तक, BSNL का बाजार हिस्सा 8.03% हो गया है, और इसकी ग्राहक संख्या 9.2 करोड़ से अधिक पहुंच चुकी है.

यह भी पढ़े: BSNL Profit: 17 साल बाद बदली बीएसएनएल की सूरत, फायदे में आ गई कंपनी

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola