Xiaomi 17 Series लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेगा Leica-ट्यून कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस
Published by : Shivani Shah Updated At : 22 Feb 2026 9:04 AM
Xiaomi 17 सीरीज लॉन्च डेट कन्फर्म
Xiaomi 28 फरवरी को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17 Series लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज दो मॉडल्स में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra शामिल होंगे. दोनों मॉडल्स में Leica को-ट्यून्ड कैमरा मिलेगा. साथ ही पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे.
अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और कैमरा आपकी पहली पसंद है, तो 28 फरवरी की तारीख नोट कर लीजिए. Xiaomi अपनी नई Xiaomi 17 Series को इसी दिन शाम 6:30 बजे IST पर भारत और ग्लोबल मार्केट में एक साथ लॉन्च करने जा रही है. यह इवेंट बार्सिलोना में होगा, ठीक Mobile World Congress से पहले. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ग्लोबल लॉन्च में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra शामिल होंगे. चीन में पहले आए Pro और Pro Max मॉडल्स के फिलहाल लॉन्च होने की उम्मीद कम है.
कैमरा होगा खासियत
इस बार इवेंट की थीम ‘The New Wave of Imagery’ रखी गई है. Xiaomi और Leica Camera AG की पार्टनरशिप को चार साल हो चुके हैं और इस बार भी कंपनी कैमरा क्वालिटी को सबसे बड़ा हथियार बना रही है. ऐसे में Xiaomi 17 सीरीज का मुकाबला सीधे Samsung की Galaxy S26 सीरीज से माना जा रहा है, जो कुछ दिन पहले लॉन्च होने वाली है.
Xiaomi 17 Ultra में क्या होगा खास?
Xiaomi 17 Ultra इस लाइनअप का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा. इसमें 6.9 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक जा सकती है. बेहतरीन और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए मॉडल में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा. फोटोग्राफी के लिए, इसके बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, जबरदस्त जूम के साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा का थर्ड कैमरा होगा. सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलेगा. बैक और फ्रंट दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे. ग्लोबल वेरिएंट में 6,000mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है. साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग भी दी जा सकती है.
Xiaomi 17 में ये मिलेंगे फीचर्स
कॉम्पैक्ट फोन पसंद करने वालों के लिए Xiaomi 17 बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसमें 6.3 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. इसमें भी वही Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा. कैमरा सेटअप में 50MP ट्रिपल कैमरा होगा. बैटरी कि बात करें तो ग्लोबल मॉडल में 6,330mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: Vivo V70 Elite Vs OnePlus 15R: कैमरा या परफॉर्मेंस, किसे चुनें?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










