1 रुपये में 30 दिन डेटा और कॉलिंग वाला यह रिचार्ज प्लान कल से हो जाएगा बंद, नहीं लिया तो अभी दौड़ें दुकान

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Aug 2025 7:13 PM

विज्ञापन

BSNL का 1 रुपये वाला रिचार्ज प्लान खरीदने का मौका बस कुछ घंटे और / तस्वीर फ्रीपिक के सौजन्य से

BSNL 1 Rupee Recharge Plan: BSNL का ₹1 वाला डिजिटल फ्रीडम प्लान 31 अगस्त को बंद हो रहा है. इसमें मिलती है 30 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 60GB डेटा और 100 SMS. जानिए कौन ले सकता है ये ऑफर

विज्ञापन

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अगस्त की शुरुआत में एक ऐसा ऑफर पेश किया, जिसने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को चौंका दिया. BSNL का डिजिटल फ्रीडम प्लान सिर्फ ₹1 में उपलब्ध कराया गया (BSNL 1 Rupee Recharge Plan), जिसमें यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं. लेकिन ध्यान रहे, यह ऑफर सिर्फ 31 अगस्त 2025 तक ही वैध है.

क्या है इस ₹1 वाले प्लान में?

  • अनलिमिटेड कॉलिंग: पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर
  • डेटा बेनिफिट: रोजाना 2GB, यानी कुल 60GB डेटा
  • SMS सुविधा: हर नेटवर्क पर 100 फ्री SMS
  • वैधता: 30 दिन
  • लाभार्थी: सिर्फ नए BSNL ग्राहक

ऑफर बंद होने वाला है, सिर्फ कुछ घंटे बाकी

BSNL का यह ऑफर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 1 अगस्त को लॉन्च किया गया था और अब 31 अगस्त को बंद हो जाएगा. अगर आप नया सिम लेने की सोच रहे हैं, तो यह सही मौका है. पुराने ग्राहक इस ऑफर का लाभ नहीं उठा सकते.

ग्राहकों को वापस लाने की कोशिश

BSNL को हाल के महीनों में भारी ग्राहक नुकसान का सामना करना पड़ा है. इसी को देखते हुए कंपनी लगातार नए ऑफर्स ला रही है और नेटवर्क सुधार पर भी काम कर रही है. सरकार भी BSNL को फिर से पटरी पर लाने के लिए हर महीने रिव्यू मीटिंग्स आयोजित कर रही है.

सस्ते रिचार्ज की तलाश खत्म

अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं और एक सस्ता लेकिन दमदार विकल्प चाहते हैं, तो BSNL का ₹1 वाला डिजिटल फ्रीडम प्लान आपके लिए परफेक्ट है. लेकिन जल्दी करें, क्योंकि यह ऑफर सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही उपलब्ध है.

2.5GB डेली डेटा वाला जियो का यह प्लान है 400 रुपये से सस्ता, बना यूजर्स की पहली पसंद

BSNL Broadband Offer: एक महीने फ्री वाई-फाई और ₹100 तक की छूट, जानिए पूरा फायदा

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola