ePaper

Viral Video: बेंगलुरु की ऑटो गर्ल सफूरा बनी इंटरनेट सेंसेशन, जानिए उनकी कहानी

Updated at : 20 Aug 2025 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: बेंगलुरु की सफूरा ने अपने ड्राइविंग के जुनून को पेशा बनाकर लाखों दिलों को जीता. जानिए कैसे एक लड़की ने ऑटो चलाकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया

विज्ञापन

Viral Video: बेंगलुरु की सड़कों पर एक लड़की ने ऑटो चलाकर न सिर्फ ट्रैफिक को चकमा दिया, बल्कि इंटरनेट पर भी तहलका मचा दिया है. सफूरा नाम की इस युवती का वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें उनका आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच लोगों को खूब पसंद आ रही है.

जुनून बना पेशा

सफूरा ने बताया कि उन्हें ड्राइविंग का शौक है, लेकिन कार खरीदने का बजट नहीं था. ऐसे में उन्होंने ऑटो खरीदा और अपने शौक को ही अपना पेशा बना लिया. उनका कहना है कि अब उन्हें काम पर जाने में कोई आलस नहीं होता, हर दिन एनर्जी से भरपूर होता है.

सोशल मीडिया पर छाई सफूरा

तमन्ना तनवीर नाम की महिला ने सफूरा से मुलाकात के बाद उनका वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब लाखों लोगों तक पहुंच चुका है. सफूरा की कहानी ने यह साबित कर दिया कि जुनून और हिम्मत से कोई भी राह आसान हो सकती है.

तेंदुए की फुर्ती ने लकड़बग्घे को किया फेल, वायरल वीडियो में दिखा जंगल का असली सिकंदर

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola