Arattai ऐप ने तोड़ा रिकॉर्ड: 10 मिलियन डाउनलोड, Zoho का स्वदेशी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

अरट्टाई ऐप
भारत में Zoho का Arattai ऐप देखते ही देखते काफी फेमस हो गया है. गूगल प्ले स्टोर पर अब तक इस ऐप को 10 मिलियन यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं. इस मेड-इन-इंडिया मैसेजिंग ऐप को कई मिनिस्टर्स और फाउंडर्स भी डाउनलोड कर चुके हैं. जिसके बाद से इस ऐप ने तेजी से ग्रोथ हासिल किया है.
भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी Zoho Corporation द्वारा बनाया गया देसी चैटिंग ऐप Arattai लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है. अब तक Google Play Store पर 10 मिलियन यूजर इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं. वहीं, 10 मिलियन डाउनलोड के साथ यह ऐप प्ले स्टोर पर भी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. ऐसे में किसी भी देसी ऐप के लिए ये बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. बता दें कि, मेड-इन-इंडिया मैसेजिंग ऐप को कई मिनिस्टर्स और फाउंडर्स द्वारा डाउनलोड करने के बाद इस ऐप ने तेजी से ग्रोथ हासिल किया है.

क्या है Arattai App?
Zoho का Arattai ऐप WhatsApp की तरह एक मैसेंजर ऐप है. Arattai को व्हाट्सऐप का घरेलू ऑप्शन भी बताया जा रहा है. क्योंकि, Arattai भी यूजर्स को चैटिंग से लेकर वॉयस-वीडियो कॉलिंग, फोटो-वीडियो और डॉक्यूमेंट शेयरिंग जैसे फीचर्स ऑफर कर रहा है. हालांकि, कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो Arattai अपने यूजर्स को ऑफर कर रहा है, जो व्हाट्सऐप पर अब तक नहीं आया है. साथ ही यह ऐप WhatsApp और अन्य ऐप्स की तरह प्राइवेसी और सिक्योरिटी भी ऑफर करता है. वहीं, इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि यह स्लो नेटवर्क में भी काम करेगा. साथ ही इसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को फोन के स्पेस की भी चिंता नहीं होगी. कम स्पेस में भी यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकेंगे.
WhatsApp से कैसे अलग है Arattai?
Arattai ऐप WhatsApp से थोड़ा अलग है. क्योंकि, इस ऐप में कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं जो अब तक व्हाट्सऐप पर नहीं आए हैं. जैसे कि:
इस ऐप में एक पॉकेट फीचर दिया गया है. जिससे यूजर अपने फोटो-वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को अलग से संभाल कर स्टोर कर सकते हैं.
इसके अलावा इस ऐप में लोकेशन शेयरिंग का भी फीचर है. जिसमें यूजर्स को “Till I Reach” का ऑप्शन मिलता है. यानी कि यूजर्स जब तक उस लोकेशन पर पहुंच न जाए तब तक वे अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को लोकेशन शेयर कर सकते हैं.
ऐप में यूजर्स को एक मेंशन पेज भी मिलता है. जिससे ग्रुप चैट्स में यूजर को मेंशन किये गए चैट्स अलग से मेंशन पेज में रहेंगे.
Arattai ऐप यूजर्स को मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर भी ऑफर करता है. जिससे यूजर्स अपने फोन और लैपटॉप/कंप्यूटर के अलावा इस ऐप का इस्तेमाल Android TV में कर सकते हैं.
ऊपर दिए गए ये सारे स्पेशल फीचर्स Arattai ऐप को WhatsApp से अलग बनाती है. हालांकि, Arattai ऐप में अभी भी सेफ्टी और सेक्योरिटी से जुड़े फीचर्स जोड़ने की जरूरत है.
मीटिंग शेड्यूल से लेकर 5 ऐसे फीचर्स जो Arattai को बनाते हैं WhatsApp से अलग
श्रीधर वेम्बू ने बताया अरट्टाई ऐप का रहस्य, 20 साल की मेहनत का फल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










