Apple का MacBook Air 2025 हुआ 12 हजार रुपये सस्ता, देखें कहां और कैसे मिलेगी ये डील

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

Apple MacBook Air 2025

Apple का MacBook Air 2025 अब M4 चिप के साथ भारत में Amazon पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. बैंक ऑफर्स के जरिए ग्राहक इस लैपटॉप को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं. हल्का वजन, Super Retina डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के चलते यह डील और भी ज्यादा खास बन जाता है. आइए जानते हैं यह ऑफर किस तरह काम करता है.

विज्ञापन

MacBook Air 2025: अगर आप भी विंडोज लैपटॉप यूज कर के बोर हो चुके या कई दिनों से Apple का MacBook लेने की सोच रहे थे, तो अब ये टाइम आपके लिए बिलकुल सही है. दरअसल, M4 प्रोसेसर के साथ आना वाला Apple का MacBook Air (2025) लॉन्च के कुछ महीनों बाद अब भारत में कम कीमत पर बिक रहा है. फिलहाल इसमें M5 चिप वाला कोई नया मॉडल आने की उम्मीद नहीं है, ऐसे में मौजूदा MacBook Air अब भी दमदार परफॉर्मेंस देता है और अल्ट्रा-पोर्टेबल लैपटॉप सेगमेंट में लोगों की पसंद बना हुआ है.

कितना सस्ता मिल रहा MacBook Air 2025

डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स की बात करें तो M4 चिप वाला MacBook Air (2025) इस समय Amazon पर 92,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट है. इसके बेस वेरिएंट में 13-इंच डिस्प्ले, 16GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है. लॉन्च के वक्त इसी मॉडल की कीमत भारत में 99,900 रुपये रखी गई थी. यानी सीधा-सीधा आपको 7000 का डिस्काउंट मिल रहा है. 

खरीदार चुनिंदा SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कीमत में 5,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट भी पा सकते हैं. ऐसे में अलग-अलग ऑफर्स जोड़ने के बाद कुल बचत करीब 12,000 रुपये तक पहुंचती है.

Apple MacBook Air 2025 Price Details
Apple macbook air 2025 price details

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर की डिटेल्स

Apple ने MacBook Air (2025) में अपना नया M4 प्रोसेसर दिया है. इसमें 10-कोर CPU मिलता है, जिसमें परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी कोर दोनों शामिल हैं. इसके साथ 8-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine भी दिया गया है, जिससे रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ AI से जुड़े टास्क भी आसानी से हैंडल हो जाते हैं.

हालांकि यह डिवाइस अभी Apple के लेटेस्ट M5 चिप पर नहीं आई है, लेकिन इसके बावजूद M4 प्रोसेसर पुराने मॉडल्स के मुकाबले साफ तौर पर बेहतर और फास्ट परफॉर्मेंस देता है.

डिस्प्ले, ऑडियो और कनेक्टिविटी फीचर्स

इस लैपटॉप में 13-इंच का Super Retina डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2560 x 1664 पिक्सल है. यह स्क्रीन 224 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 500 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करती है, जिससे विजुअल काफी शार्प और ब्राइट दिखते हैं. इसके अलावा Apple इसमें दो बाहरी 6K रेजोल्यूशन वाले डिस्प्ले कनेक्ट करने का सपोर्ट भी देता है.

ऑडियो के लिए इसमें क्वाड-स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो स्पेशियल ऑडियो को सपोर्ट करता है, साथ ही तीन माइक्रोफोन भी मौजूद हैं. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, दो USB 4 पोर्ट, MagSafe 3 चार्जिंग पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें Touch ID सेंसर दिया गया है, जिससे डिवाइस को सेफ तरीके से अनलॉक किया जा सकता है.

बैटरी और चार्जिंग

MacBook Air (2025) में 53.8Wh की बैटरी दी गई है और यह 70W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. हालांकि, इसका 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट बॉक्स में सिर्फ 30W USB Type-C पावर अडैप्टर के साथ आता है.

यह भी पढ़ें: Apple Product Verification: आपका नया iPhone, iPad, AirPods और Watch कहीं नकली तो नहीं? ऐसे लगाएं पता

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola