Apple iPhone Air पर मिल रहा सीधे ₹20000 की छूट, जानें पूरी डिटेल

Published by : Ankit Anand Updated At : 31 Mar 2026 1:30 PM

विज्ञापन

Apple iPhone Air (Photo: Apple)

iPhone Air इस समय शानदार डील में मिल रहा है, जिससे प्रीमियम फोन लेना थोड़ा आसान हो गया है. डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज मिलाकर कीमत काफी नीचे आ आती है. आइए डिटेल में जानते हैं इस डील के बारे में.

विज्ञापन

अगर आप नया iPhone लेने का सोच रहे हैं, तो इस वक्त एक दिलचस्प डील सामने आई है. Apple का नया iPhone Air फिलहाल अच्छे डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. यह फोन प्रीमियम और अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ आता है. इसमें आपको Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा इसमें बढ़िया बैटरी बैकअप, कैमरा सेटअप और Apple A19 Pro चिपसेट मिल जाते हैं. आइए अब इस फोन पर मिल रही डील पर एक नजर डालते हैं.

Flipkart पर सस्ता मिल रहा iPhone Air 

फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत ₹1,19,900 से घटाकर सीधे ₹99,900 कर दी गई है. इतना ही नहीं, अगर आप ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको सीधा ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा. यानी इसकी कीमत घटकर ₹93,900 रह जाती है. अगर आपके पास पुराना फोन है, तो एक्सचेंज ऑफर के जरिए आपको ₹60,300 तक का फायदा भी मिल सकता है. हालांकि, ये पूरी तरह आपके फोन के मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करेगा. अगर एक बार में पैसा देना भारी लग रहा है, तो EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है. यह करीब ₹15,984 प्रति महीने से शुरू होता है. आप अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं.

Iphone air price drop details

Apple iPhone Air के फीचर्स

iPhone Air में 6.5-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 3000 nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Apple A19 Pro चिपसेट के साथ 5-core GPU मिलता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग स्मूद और फास्ट रहती है. यह स्मार्टफोन iOS 26 पर रन करता है और इसमें नई Liquid Glass थीम का एक्सपीरियंस भी मिलता है.

कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें 48MP का Center Stage रियर कैमरा दिया गया है, जो Sensor-shift OIS के साथ आता है. इसकी मदद से फोटो और वीडियो ज्यादा स्टेबल और प्रोफेशनल क्वालिटी के मिलते हैं. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. बैटरी की बात करें तो इसमें 3149mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

यह भी पढ़ें: ₹40000 से कम में OnePlus के बेस्ट स्मार्टफोन्स, बैटरी और फीचर्स में दमदार

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola