₹40000 से कम में OnePlus के बेस्ट स्मार्टफोन्स, बैटरी और फीचर्स में दमदार

Published by : Shivani Shah Updated At : 31 Mar 2026 10:16 AM

विज्ञापन

वनपल्स स्मार्टफोन्स / फोटो- वनपल्स

अगर आप ₹40,000 से कम बजट में OnePlus स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो प्रीमियम फील के साथ दमदार परफॉर्मेंस भी दे, तो यहां आपके लिए 3 ऐसे ऑप्शन दिए गए हैं, जो आपके लिए परफेक्ट रहेंगे.

विज्ञापन

2026 में स्मार्टफोन मार्केट पहले से ज्यादा कॉम्पिटिटिव हो चुका है, जहां हर ब्रांड यूजर्स को ज्यादा फीचर्स कम कीमत में देने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में OnePlus ने अपनी Nord और R-सीरीज के जरिए मिड रेंज प्राइस सेगमेंट (25 से 40 हजार रुपये) में मजबूत पकड़ बनाई है. बड़ी बैटरी, सुपरफास्ट चार्जिंग, स्मूद AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के साथ ये स्मार्टफोन्स प्रीमियम एक्सपीरियंस को अब मिड-रेंज में ला रहे हैं.

OnePlus Nord 5

कीमत: 33,999 रुपये से शुरू

  • डिस्प्ले: 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले
  • कैमरा: 50MP + 8MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का फ्रंट कैमरा
  • प्रोसेसर: Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट
  • सॉफ्टवेयर: Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15
  • बैटरी: 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6800mAh बैटरी

OnePlus 13R

कीमत: 39,999 रुपये से शुरू

  • डिस्प्ले: 6.78-inch का AMOLED डिस्प्ले
  • कैमरा: 50MP + 50MP + 8MP प्राइमरी कैमरा, 16MP का फ्रंट कैमरा
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर
  • सॉफ्टवेयर: Android 15 पर बेस्ड Oxygen OS
  • बैटरी: 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh बैटरी

OnePlus Nord CE 5 5G

कीमत: 24,999 रुपये से शुरू

  • डिस्प्ले: 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • कैमरा: 50MP + 50MP + 8MP प्राइमरी कैमरा, 16MP का फ्रंट कैमरा
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8350 Alex 4nm प्रोसेसर
  • सॉफ्टवेयर: Android 15 बेस्ड OxygenOS 15
  • बैटरी: 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,100mAh बैटरी

यह भी पढ़ें: फोन खरीदने की सोच रहे हैं? थोड़ा वेट कर लें, अप्रैल में आ रहे हैं ये शानदार स्मार्टफोन्स

यह भी पढ़ें: Vivo Y11 से Galaxy A57 तक, भारत में लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola