Apple ने कर दिया तगड़ा जुगाड़, अब इंग्लिश क्या, जर्मन और फ्रेंच भी समझ आयेगी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Sep 2025 7:53 PM
Apple AirPods Pro 3 में मिलेंगे हार्ट रेट सेंसर, लाइव ट्रांसलेशन और दमदार ANC फीचर्स
Apple ने AirPods Pro 3 लॉन्च किए हैं जिनमें लाइव ट्रांसलेशन, हार्ट रेट सेंसर और IP57 रेटिंग जैसे शानदार फीचर्स हैं. जानिए कीमत और उपलब्धता
Apple ने अपने आईफोन 17 लॉन्च वाले Awe Dropping इवेंट में AirPods Pro 3 भी पेश किये हैं, जो न सिर्फ शानदार साउंड क्वाॅलिटी देते हैं बल्कि अब भाषा की बाधा भी तोड़ते हैं. लाइव ट्रांसलेशन, हार्ट रेट सेंसर और पसीने से सुरक्षित डिज़ाइन के साथ ये पॉड्स टेक्नोलॉजी की नई ऊंचाइयों को छूते हैं.
मल्टीपोर्ट एकॉस्टिक डिजाइन और बेहतरीन ANC
AirPods Pro 3 में नया मल्टीपोर्ट एकॉस्टिक डिजाइन है जो यूजर्स को जबरदस्त साउंड एक्सपीरियंस देता है. इसमें दुनिया का सबसे पावरफुल Active Noise Cancellation (ANC) मौजूद है, जो 4X बेहतर परफॉर्मेंस और Transparency Mode के साथ आता है. ANC मोड में 8 घंटे और Transparency मोड में 10 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है.

हार्ट रेट सेंसर से फिटनेस पर नजर
Apple ने पहली बार AirPods में हार्ट रेट सेंसर शामिल किया है, जो हर सेकंड इंफ्रारेड लाइट से हार्ट रेट को मापता है. यह iPhone के फिटनेस ऐप से जुड़कर 50 से ज्यादा वर्कआउट को सपोर्ट करता है, जिससे हेल्थ ट्रैकिंग और भी स्मार्ट हो जाती है.
IP57 रेटिंग और आरामदायक फिट
AirPods Pro 3 को 100,000 घंटे की रिसर्च और 10,000 लोगों के कानों पर अध्ययन के बाद तैयार किया गया है. IP57 रेटिंग के साथ ये पानी और पसीने से सुरक्षित हैं. साथ ही 5 अलग-अलग Tip Sizes दिए गए हैं जो हर कान के आकार में फिट बैठते हैं.

लाइव ट्रांसलेशन से भाषा की बाधा खत्म
AirPods Pro 3 में बीटा वर्जन में लाइव ट्रांसलेशन फीचर दिया गया है जो अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच, पुर्तगाली और स्पेनिश भाषाओं को सपोर्ट करता है. 2025 के अंत तक जापानी, कोरियाई, चीनी और इटैलियन भाषाएं भी जुड़ेंगी.
कीमत और उपलब्धता
भारत में AirPods Pro 3 की कीमत ₹25,900 है जबकि अमेरिका में $249 रखी गई है. 50 से ज्यादा देशों में प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और 19 सितंबर से ये स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे. नए ग्राहकों को Apple Music और Apple Fitness+ तीन महीने के लिए फ्री मिलेगा.
iPhone 17 अब सिर्फ 10 मिनट में आपके दरवाजे पर, Blinkit ने रचा नया इतिहास
समंदर में इंटरनेट केबल कैसे टूटी? गुत्थी सुलझी, जानिए मरम्मत में क्यों लगते हैं महीने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










