Airtel का डबल धमाका, अनलिमिटेड डेटा के साथ दे रहा Amazon-Netflix Free
Published by : Shivani Shah Updated At : 12 Aug 2025 8:39 AM
Airtel OTT Recharge Plan
अगर आप भी Amazon-Netflix देखना पसंद करते हैं तो फिर डेटा और OTT के लिए अलग-अलग पैसे क्यों बर्बाद करना. प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने दो प्लान्स में दे रही है अनलिमिटेड डेटा के साथ एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज. जिससे न तो डेटा के खत्म होने की टेंशन होगी और न ही अलग से Amazon या Netflix पर पैसे बर्बाद करने होंगे.
अगर आप भी अनलिमिटेड डेटा के साथ Amazon-Netflix का मजा लेना चाहते हैं, तो फिर एयरटेल का ये प्लान आपके लिए एकदम परफेक्ट है. देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने यूजर्स के लिए कई सारे प्लान्स लेकर आती है. जिसमें से कई प्लान्स ऐसे भी हैं जो अनलिमिटेड डेटा के साथ एंटरटेनमेंट का डोज भी ऑफर कर रहे हैं. वो भी सस्ते में. ऐसे में आपको हम आज 2 ऐसे रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताएंगे, जिसमें अनलिमिटेड डेटा के साथ एंटरटेनमेंट भी अनलिमिटेड मिलेगा.
1199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
- वैलिडीटी: 84 दिन
- कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल
- SMS: रोजाना 100 फ्री SMS
- डेटा: डेली 2.5GB अनलिमिटेड 5G डेटा
- OTT: Amazon Prime Lite और 22+ott चैनल के साथ Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन
- अन्य बेनेफिट्स: एक साल के लिए Perplexity Pro AI एक्सेस
1729 एयरटेल रिचार्ज प्लान
- वैलिडीटी: 84 दिन
- कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल
- SMS: रोजाना 100 फ्री SMS
- डेटा: डेली 2GB अनलिमिटेड 5G डेटा
- OTT: Netflix, JioHotstar Super, ZEE5 Premium और Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन
- अन्य बेनेफिट्स: एक साल के लिए Perplexity Pro AI एक्सेस
यह भी पढ़ें: 200 दिनों तक नॉन स्टॉप चलेगा Jio का यह प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा से साथ मिलेगा OTT का मजा
यह भी पढ़ें: Jio-Airtel को धूल चटाने आया BSNL, पेश कर दिया 336 दिनों का सबसे सस्ता प्लान
यह भी पढ़ें: साढ़े तीन पैसे में डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Jio-Airtel की टेंशन बढ़ा रहा BSNL
यह भी पढ़ें: BSNL Plan: IF-TV से लेकर VPN तक, नये प्लान से निजी कंपनियों के छक्के छुड़ाएगी बीएसएनएल
यह भी पढ़ें: बीएसएनएल को सरकार की दो टूक: सेवा सुधारो, टावर बिजली दुरुस्त करो
यह भी पढ़ें: ₹1 में 30 दिन 2GB डेली डेटा, BSNL का यह प्लान Jio-Airtel को बर्बाद कर देगा!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










